Huawei Y6 Pro (2019) की कीमत का हुआ खुलासा

हुवावे वाई6 प्रो (2019) को फिलिपिंस में 6,990 पीएचपी (करीब 9,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Huawei Y6 Pro (2019) की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • Huawei Y6 Pro (2019) में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 है
  • हुवावे वाई6 प्रो (2019) में 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है
  • Huawei Y6 Pro (2019) की बैटरी 3,020 एमएएच की है
विज्ञापन
Huawei ने बीते महीने ही अपने नए स्मार्टफोन Huawei Y6 Pro (2019) को श्रीलंका में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत नहीं बताई गई थी। लेकिन अब इसका खुलासा फिलिपिंस में हो गया है। इसे दो रंग में उपलब्ध कराया गया है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। Huawei Y6 Pro में वाटरड्रॉप नॉच, एक रियर कैमरा, लो-लाइट फेस अनलॉक सपोर्ट और एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 है। फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। लगता है कि हैंडसेट में बायोमैट्रिक सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक का ही सपोर्ट है। गौर करने वाली बात है कि श्रीलंका में लॉन्च किए जाने के दौरान प्रोसेसर के बारे में भी नहीं पता चल सका था। इसका खुलासा भी हो गया है।
 

Huawei Y6 Pro (2019) की कीमत

फिलिपिंस मीडिया Dugompinoy की रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे वाई6 प्रो (2019) को फिलिपिंस में 6,990 पीएचपी (करीब 9,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में मिलेगा।

डिवाइस को पहले श्रीलंका में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में ड्यूड्रॉप नॉच और बॉटम चिन नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर सिंगल कैमरा सेटअप है। Huawei का लोगो रियर पैनल के निचले हिस्से पर है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। निचले हिस्से पर दो स्पीकर ग्रिल हैं। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। वॉल्यूम और पावर बटन स्मार्टफोन के दायीं तरफ हैं।
 

Huawei Y6 Pro (2019) स्पेसिफिकेशन

Huawei Y6 Pro (2019) में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 है। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है जो 87 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें मीडियाटेक हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Huawei ने वाई6 प्रो (2019) में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर दिया है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। फेस अनलॉक और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। Huawei Y6 Pro (2019) की बैटरी 3,020 एमएएच की है और यह एआई पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से लैस है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई हॉट स्पॉट शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और SAR सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.28x73.5x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »