Huawei Y6 Prime (2019) हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Huawei Y6 Prime (2019) को पाकिस्तानी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Huawei Y6 (2019) को चीनी मार्केट में उतारा था।

Huawei Y6 Prime (2019) हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Huawei Y6 Prime (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा
  • Huawei Y6 Prime (2019) में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर
  • हुवावे वाई6 प्राइम को करीब 10,600 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
Huawei Y6 Prime (2019) को पाकिस्तानी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Huawei Y6 (2019) को चीनी मार्केट में उतारा था। नए फोन में कंपनी ने "Prime" शब्द का इस्तेमाल किया है जो कुछ बदलाव की ओर इशारा है। लेकिन हकीकत में हुवावे वाई6 प्राइम (2019) के स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक हुवावे वाई6 (2019) वाले ही हैं। इस फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। यह ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आता है। Huawei Y6 Prime (2019) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। .
 

Huawei Y6 Prime (2019) की कीमत

हुवावे ने बीते महीने लॉन्च करते वक्त Huawei Y6 (2019) की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन पाकिस्तानी ब्लॉग ProPakistani.pk के मुताबिक, Huawei Y6 Prime (2019) को 21,499 पाकिस्तानी रुपये (करीब 10,600 रुपये) में बेचा जाएगा।

कंपनी की पाकिस्तानी वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, हुवावे वाई6 प्राइम (2019) तीन रंग में आएगा। ये होंगे- एंबर ब्राउन, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू। फिलहाल, Huawei Y6 Prime (2019) को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Huawei Y6 Prime (2019) स्पेसिफिकेशन और फीचर

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) Huawei Y6 Prime (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फोटो और वीडियो के लिए Huawei Y6 Prime (2019) में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0 को सपोर्ट करता है।

हुवावे वाई6 प्राइम के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। बैटरी 3,020 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.28x73.50x8 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »