Huawei Y6 (2019) से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतें

Huawei ने अपने पोर्टफोलियो में Huawei Y6 (2019) मिड-रेंज स्मार्टफोन को जोड़ा है। यह बीते साल पेश किए गए Huawei Y6 (2018) का अपग्रेड है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 12:18 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई6 (2019) में 6.09 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • Huawei Y6 (2019) में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Huawei Y6 Pro (2019) से बहुत हद तक मेल खाता है हुवावे का नया फोन

Huawei Y6 (2019) की कीमत का ऐलान अभी नहीं

Huawei ने अपने पोर्टफोलियो में Huawei Y6 (2019) मिड-रेंज स्मार्टफोन को जोड़ा है। यह बीते साल पेश किए गए Huawei Y6 (2018) का अपग्रेड है। हुवावे वाई6 (2019) नए डिज़ाइन, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और बेहतर इमेजिंग हार्डवेयर के साथ आता है। हुवावे के नए फोन को तीन रंग में उपलब्ध कराया गया है। इनमें से एक रियर पैनल पर स्टिच्ड लेदर डिज़ाइन के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि यह हैंडसेट जनवरी में लॉन्च किए गए Huawei Y6 Pro (2019) से बहुत हद तक मेल खाता है।

Huawei Y6 (2019) की कीमत और उपलब्धता
हुवावे ने अपने Huawei Y6 (2019) हैंडसेट की कीमत की जानकारी अभी नहीं दी है। इसे भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही वेरिएंट पॉलिश्ड रियर पैनल से लैस हैं। इसके अलावा एक अंबर ब्राउन वेरिएंट है जिसमें लेदर रियर पैनल है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ हुवावे की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन कीमत और उपलब्धता का कोई ज़िक्र नहीं है।

जनवरी में लॉन्च किया गया Huawei Y6 Pro (2019) ज़्यादा रैम के साथ आता है। लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है जो Huawei Y6 (2019) का हिस्सा है। Huawei Y6 Pro (2019) को करीब 9,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके आधार पर हुवावे वाई6 (2019) की कीमत का अनुमान लगाना संभव है।
Advertisement

Huawei Y6 (2019) स्पेसिफिकेशन और फीचर
हुवावे वाई6 (2019) में 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) फुलव्यू ड्यड्रॉप डिस्प्ले पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87 प्रतिशत है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा।
Advertisement

Huawei Y6 (2019) में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो फेस अनलॉक और सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0 जैसे फीचर से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और फोन 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई हॉटस्पॉट शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Huawei Y6 (2019) की बैटरी 3,020 एमएएच की है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.