हुवावे वाई5 2017 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

हुवावे वाई5 2017 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां
विज्ञापन
हुवावे ने वाई सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन वाई5 2017 लॉन्च कर दिया है। हुवावे वाई5 एक बजट स्मार्टफोन है लेकिन अभी इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है। हुवावे वाई5 2017 गोल्ड, पिंक, ब्लू, व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

हुवावे वाई5 2017 में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटटेक एमटी6737टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स् के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। वाई5 2017 डुअल सिम सपोर्ट करता है। और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

हुवावे वाई5 2017 में डुअल एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए एलईडी फलैश और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.35 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और एम्बियंट लाइट सेंसर भी दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »