डिवाइस में रियर साइड में कुछ ऐसा डिजाइन दिया गया है जो OnePlus 15 की याद दिलाता है।
Photo Credit: Huawei central
Huawei Enjoy 90m Plus फोन 6.67 इंच बड़े LCD डिस्प्ले से लैस है।
Huawei की ओर से नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90m Plus मार्केट में लॉन्च किया गया है जो सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है। फोन अपने साथ धांसू फीचर्स लेकर आता है जिसमें 6.67 इंच बड़ा LCD डिस्प्ले शामिल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने Kirin 8000 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह फोन बड़ी बैटरी के साथ 40W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं Honor के लेटेस्ट स्मार्टफोन Enjoy 90m Plus के सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Huawei ने नए नवेले Huawei Enjoy 90m Plus फोन की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। फोन को कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के मार्केट में उतारा है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को Black, White, और Orange कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है।
Huawei Enjoy 90m Plus फोन 6.67 इंच बड़े LCD डिस्प्ले से लैस है। फोन में HD प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में रियर साइड में कुछ ऐसा डिजाइन दिया गया है जो OnePlus 15 की याद दिलाता है। फोन में कंपनी ने 1604 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया है।
हुवावे का Enjoy 90m Plus फोन कंपनी के Kirin 8000 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसके साथ में कंपनी 128 जीबी, और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प दिया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 6.0 पर रन करता है। डिवाइस में कंपनी ने AI आधारित सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए हैं।
Enjoy 90m Plus में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह लेंस 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट साइड में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग मकसद से 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। यह फोन 6620mAh बैटरी से लैस किया गया है। फोन में 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन StarFlash E1.0 के साथ ब्लूटूथ 6.0 को भी सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 166.05 x 76.58 x 8.32mm और वजन 212 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत