Huawei P30 और Huawei P30 Pro के डिजाइन की मिली झलक

Huawei P30 और हुवावे पी30 प्रो के केस की तस्वीरें लीक हुई है जिनसे फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 9 फरवरी 2019 10:27 IST
ख़ास बातें
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं Huawei स्मार्टफोन
  • Spigen द्वारा लीक हुई Huawei P30 और P30 Pro की तस्वीरें
  • मार्च में उठेगा Huawei P30 और P30 Pro से पर्दा

Huawei P30 और Huawei P30 Pro के डिजाइन की मिली झलक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के आगामी स्मार्टफोन Huawei P30 और Huawei P30 Pro को लेकर अब तक कई लीक रिपोर्ट व तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। केस निर्माता Olixar ने सबसे पहले फोन की कुछ तस्वीरों को लीक किया था। तस्वीरों में फोन केस में रखे नजर आ रहे थे। अब हाल ही में पॉपुलर केस निर्माता Spigen ने भी कुछ तस्वीरों को लीक किया है। लीक हुई तस्वीर में Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। याद करा दें कि ठीक इसी तरह का कैमरा सेटअप Samsung Galaxy A9 (2018) के बैक पैनल पर भी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि Huawei P20 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा हुवावे पी30 प्रो। कंपनी अगले माह Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। Spigen द्वारा लीक तस्वीरों में फोन का फ्रंट एवं बैक पैनल नजर आ रहा है। पांच अलग-अलग मोबाइल कवर की तस्वीरों को पोस्ट किया गया है। इनमें से हुवावे पी30 की दो कवर और हुवावे पी30 प्रो के तीन कवर हैं। Huawei ब्रांड के दोनों ही फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएंगे।  

Photo Credit: Spigen

Huawei P30, P30 Pro के स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

हुवावे पी30 प्रो के तीन अलग-अलग केस लीक हुए हैं। लीक हुई तस्वीर से पता चलता है  कि फोन के पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप होगा। सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे फिलहाल यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ समय पहले लीक हुई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन में 38 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स607 सेंसर के साथ डुअल बेयर तकनीक का इस्तेमाल होगा।

Spigen द्वारा जारी तस्वीरों से यह तो साफ है कि हुवावे पी30 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Huawei P30 में एक 40 मेगापिक्सल सेंसर होगा। यह 5x लॉसलेस ज़ूम को सपोर्ट करेगा। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

कुछ समय पहले लीक हुई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात की जानकारी मिली थी कि हुवावे पी30 में 6 इंच का डिस्प्ले, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,3.5 एमएम ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Huawei P30 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि अगले माह मार्च के अंत तक पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान कंपनी अपने दोनों स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei P30, Huawei P30 Pro, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  2. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  2. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  3. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  7. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  8. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  9. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  10. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.