Huawei P20 Pro, P20 Lite आज भारत में होंगे लॉन्च

Huawei ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन P20 Pro और P20 Lite भारत में आज लॉन्च होंगे। कंपनी इन स्मार्टफोन से नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इवेंट में पर्दा उठाने जा रही है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन P20 Pro और P20 Lite आ रहे भारत
  • नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इवेंट में उठेगा फोन से पर्दा
  • Huawei P20 के भारत में न आने की चर्चा

Huawei का स्मार्टफोन आ रहा भारत

Huawei ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन P20 Pro और P20 Lite भारत में आज लॉन्च होंगे। कंपनी इन स्मार्टफोन से नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इवेंट में पर्दा उठाने जा रही है। ऐसा लग रहा है कि Huawei P20  भारत नहीं आ रहा है क्योंकि यह टीज़र से गायब रहा है। बता दें कि Huawei P20 Pro और P20 Lite को सबसे पहले मार्च में शोकेस किया गया था, जिसके बाद इनके भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई थी। अमेज़न इंडिया के लिस्टिंग पेज पर हुवावे पी20 प्रो और पी20 लाइट देखे जा सकते हैं। इनकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर ही होगी। हुवावे पी20 प्रो का लॉन्च इवेंट सुबह 11:30 है।
 

Huawei P20 Pro की कीमत

बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Huawei P20 की कीमत 649 यूरो (करीब 52,200 रुपये) है, वहीं हुवावे पी20 प्रो 899 यूरो (करीब 72,300 रुपये) में बिकता है।
 

Huawei P20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।
 

हुवावे पी20 प्रो

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
 

P20 Lite के स्पेसिफिकेशन

हुवावे के पी20 लाइट स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर है। साथ देने के लिए हैं 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज। इसके रियर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 16+2 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई है 3000 एमएएच की बैटरी, एनएफसी सपोर्ट, फेस रिकग्निशन और ईएमयूआई 8.0, जो एंड्रॉयड ओरियो के टॉप पर काम करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.