हुवावे पी10 लाइट लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 20 मार्च 2017 17:18 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे पी10 और पी10 प्लस का बजट वेरिएंट है हुवावे पी10 लाइट
  • इसकी कीमत 299 पाउंड (करीब 24,000 रुपये) है
  • हुवावे पी10 लाइट में 12 मेगापिक्सल का एक रियर सेंसर है
पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में हुवावे ने पी10 और पी10 प्लस को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का बजट वेरिएंट हुवावे पी10 लाइट पेश किया है। स्मार्टफोन को अभी यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 299 पाउंड (करीब 24,000 रुपये) है। स्थानीय मार्केट में यह हैंडसेट 31 मार्च से कई ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कंपनी ने बहुत हद तक हुवावे पी10 लाइट के डिज़ाइन को पी10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा ही रखने की कोशिश की है। इसमें भी आपको फ्रंट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ मेटल फ्रेम मिलेंगे। ब्रिटेन में पी10 लाइट मिडनाइट ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इस बजट मॉडल में सबसे बड़ा अंतर फिंगरप्रिंट सेंसर का है जो अब पिछले हिस्से पर चला गया है।
Advertisement

हुवावे पी10 लाइट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 658 चिपसेट के साथ माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है। साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन होने की वजह से हुवावे पी10 लाइट में 12 मेगापिक्सल का एक रियर सेंसर है। इसके अलावा हुवावे पी10 और पी10 प्लस की तरह लाइका ब्रांड के सेंसर का भी इस्तेमाल नहीं हुआ है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पी10 लाइट के कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के लिए बोकेह इफेक्ट दिया गया है।
Advertisement

हाइब्रिड डुअल सिम वाले हुवावे पी10 लाइट में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 146.5x72x7.2 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 658

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.