Huawei P Smart Z लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है 4,000 एमएएच की बैटरी

हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। डुअल सिम स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2019 19:53 IST
ख़ास बातें
  • नए हुवावे स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Huawei P Smart Z में किरिन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हैं
  • हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड का सेल्फी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है
Huawei P Smart Z को लॉन्च कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही Huawei के इस फोन को अमेज़न इटली की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। अब इसे चुपचाप स्पेन और इटली में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे और टू टोन फिनिश के साथ आता है। कंपनी मार्केट में पहले ही Huawei P Smart (2019) और Huawei P Smart+ (2019) स्मार्टफोन को उपलब्ध करा चुकी है। नया हैंडसेट इसी परिवार का हिस्सा होगा। अहम खासियतों की बात करें तो स्मार्टफोन 6.59 इंच की स्क्रीन, एंड्रॉयड 9 पाई और किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

Huawei P Smart Z की कीमत

Huawei ने अपनी वेबसाइट पर पी स्मार्ट ज़ेड की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन Amazon Italy की लिस्टिंग के मुताबिक, यूरोप में इस फोन की कीमत 279.90 यूरो (करीब 21,700 रुपये) होगी। फोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हुवावे की वेबसाइट से पता चला है कि हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में मिलेगा।
Advertisement

फिलहाल, इस स्मार्टफोन भारत लाए जाने के संबंध में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Huawei P Smart Z स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। डुअल सिम स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Huawei P Smart Z में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

नए हुवावे स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। हैंडसेट में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 64 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (512 जीबी तक), 4जी एलटीई सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इस फोन की बैटरी 4000 एमएएच की होगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। फोन का वज़न 196.8 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.