Huawei P Smart Z अमेज़न की साइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei P Smart Z तीन कलर में आएंगे। इसकी कीमत 279 यूरो (करीब 21,656 रुपये) होगी।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 6 मई 2019 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P Smart Z को Geekbench पर लिस्ट किया गया
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड
  • किरिन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हो सकते हैं Huawei P Smart Z में
Huawei P Smart Z के बारे में जानकारी लीक होने का सिलसिला ज़ारी है। बीते महीने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पहली बार सामने आई थी। लीक हुए रेंडर्स (ग्राफिक्स बनी तस्वीरें) इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पता चला। अब इस स्मार्टफोन को Amazon Italy की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस बार और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। साथ में कीमत भी लीक हुई है। हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड जल्द ही लॉन्च होगा। मार्केट में कंपनी पी सीरीज़ के Huawei P Smart (2019) और Huawei P Smart+ (2019) को पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei P Smart Z तीन कलर में आएंगे। इसकी कीमत 279 यूरो (करीब 21,656 रुपये) होगी। वैसे पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट की कीमत 210 यूरो (करीब 16,200 रुपये) होने का दावा किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.59 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा।
Advertisement

Huawei P Smart Z की अमेज़न लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। हैंडसेट में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन की बैटरी 4000 एमएएच की होगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। फोन का वज़न 196.8 ग्राम है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा।

Huawei P Smart Z को Geekbench पर लिस्ट किया गया था। यहां भी अमेज़न लिस्टिंग की तरह हैंडसेट को ऑक्टा-कोर किरिन प्रोसेसर और 4 जीबी रैम लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में हुवावे पी स्मार्ट ज़ेड में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 का ज़िक्र है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  5. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  6. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  7. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  8. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  9. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  10. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.