HUAWEI Nova Flip के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 5 अगस्त को होगा लॉन्च

HUAWEI Nova Flip फोन में 6.94 इंच की LTPO फोल्डेबल स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2690 x 1136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 15:03 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Nova Flip फोन में 6.94 इंच की LTPO फोल्डेबल स्क्रीन है।
  • HUAWEI Nova Flip में 50 मेगापिक्सल 1/1.56″ f/1.9 RYYB कैमरा है।
  • HUAWEI Nova Flip फोन में 4400mAh की बैटरी मिलने उम्मीद है।

HUAWEI Nova Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने हाल ही में 5 अगस्त को चीन में Nova सीरीज में किफायती फ्लिप फोन HUAWEI Nova Flip के लॉन्च की घोषणा की है। डिजिटल चैट स्टेशन के जरिए अब स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन का पता चला है। HUAWEI 6 अगस्त के इवेंट में HUAWEI MatePad Pro फ्लैगशिप टैबलेट और HUAWEI MatePad Air भी पेश करेगी। अगले हफ्ते इन डिवाइसेज की कीमत पता होनी चाहिए। यहां हम आपको HUAWEI Nova Flip  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HUAWEI Nova Flip Specifications


लीक के अनुसार, HUAWEI Nova Flip फोन में 6.94 इंच की LTPO फोल्डेबल स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2690 x 1136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 2.14 इंच की OLED आउटर स्क्रीन होने की उम्मीद है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह मिनी-गेम, लाइव विंडो और जब आप कॉल पर हों तो इफेक्ट का सपोर्ट करती है। यह नए किरिन 9 सीरीज जी-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB/512GB/1TB  स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो HUAWEI Nova Flip फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल 1/1.56″ f/1.9 RYYB कैमरा और 2cm सुपर मैक्रो के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में एक पंच होल के अंदर 32 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी मिलने उम्मीद है। लीकर के अनुसार, लेदर वर्जन फोल्ड होने पर 15.08 मिमी और खुलने पर सिर्फ 6.88 मिमी और 195 ग्राम का होगा। ग्लास वर्जन फोल्ड होने पर 15.12 मिमी और अनफोल्ड होने पर सिर्फ 6.9 मिमी का होगा और इसका वजन 199 ग्राम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.