50MP कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova Flip लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei Nova Flip के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,288 (लगभग 62,375 रुपये) है।

50MP कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova Flip लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova Flip में 6.94 इंच की LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova Flip में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Nova Flip के 256GB की कीमत CNY 5,288 (लगभग 62,375 रुपये) है।
विज्ञापन
Huawei ने फोल्डेबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova Flip लॉन्च किया है। यह नोवा लाइनअप में पहला फोल्डेबल डिवाइस है। Nova Flip में 6.94 इंच LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले और 2.14 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है। यह कई बोल्ड कलर्स के साथ मार्केट में आया है। यहां हम आपको Huawei Nova Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova Flip Price


Huawei Nova Flip के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,288 (लगभग 62,375 रुपये) है,  512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,688 (66,903 रुपये) और 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 6,488 (76,386) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में 10 अगस्त से उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन नए ग्रीन, सकुरा पिंक, जीरो व्हाइट और स्ट्रेरी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Huawei Nova Flip Specifications


Huawei Nova Flip में 6.94 इंच LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 1-120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 2.14 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है। कवर डिस्प्ले प्राइमरी कैमरे के लिए व्यूफाइंडर के तौर पर डबल हो जाती है, जिसमें वेदर, म्यूजिक और कैलेंडर जैसे कुछ फर्स्ट-पार्टी ऐप्स भी चला सकता है। Nova Flip में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर फोन की मोटाई सिर्फ 6.88 मिमी और वजन 195 ग्राम है।

Huawei Nova Flip के रियर में F/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी 1/1.56-inch RYYB कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Huawei ने फिलहाल रैम का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 पर काम करेगा, जिसमें कई AI ट्रिक्स, सब्जेक्ट रिमूवल टूल, इमेज से टेक्स्ट सिलेक्शन, इमेज जनरेशन आदि जैसे फीचर्स शामिल हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.94 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसHarmonyOS 4.2
रिज़ॉल्यूशन1136x2690 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »