Honor V30 और Honor V30 Pro लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हैं लैस

Honor V30 और Honor V30 Pro के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। डिज़ाइन में भी कम ही अंतर है। दोनों ही फोन एक समान कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

Honor V30 और Honor V30 Pro लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हैं लैस
ख़ास बातें
  • हॉनर वी30 में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • दो सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो
  • Honor V30 और Honor V30 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है
विज्ञापन
Honor ने मंगलवार को दो 5G रेडी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए– Honor V30 और Honor V30 Pro। हॉनर वी30 सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन किरिन 990 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे और 40 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आते हैं। हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो होल-पंच डिज़ाइन, दो सेल्फी कैमरे और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। दोनों ही फोन डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

कंपनी की पुरानी रणनीति पर गौर किया जाए तो Honor की वी सीरीज़ के हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो स्मार्टफोन को चीन के बाहर Honor View 30 और Honor View 30 Pro के नाम से उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Honor V30, Honor V30 Pro price

हॉनर वी30 की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 33,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 3,699 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) है।

हॉनर वी30 प्रो का दाम 3,899 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) से शुरू होता है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,199 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

दोनों ही फोन आइसलैंडिक फैंटेसी, फैंटम स्टार रिवर, चार्म स्टारफिश ब्लू और ट्वाइलाइट ऑरेंज रंग में मिलेंगे। इन फोन को फिलहाल भारत में पेश किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor V30, Honor V30 Pro specifications

हॉनर वी30 और प्रो वेरिएंट के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। डिज़ाइन में भी कम ही अंतर है। दोनों ही फोन एक समान कलर वेरिएंट में मिलेंगे। इनमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक जैसा कैमरा मॉड्यूल है। डुअल-सिम (नैनो) हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.0.1 पर चलेंगे।

हॉनर वी30 और इसके प्रो वेरिएंट में 6.57 इंच के फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) के डिस्प्ले हैं। फोन 91.46 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाले हैं और पिक्सल डेनसिटी 400 पीपीआई है। दोनों ही फोन में किरिन 990 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। दोनों ही फोन तीन रियर कैमरे और दो सेल्फी कैमरे से लैस हैं। इनमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन है।
 
honor

हॉनर वी30 में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा एफ/ 2.4 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर है। हॉनर वी30 प्रो के पहले दो सेंसर हॉनर वी30 वाले ही हैं, लेकिन इसमें एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। दोनों ही फोन एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर्स के साथ 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस हैं।

Honor V30 और Honor V30 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई  ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.1, ग्लोनास, बाइदू, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, पॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इन फोन का हिस्सा हैं। .

हॉनर वी30 की बैटरी 4,200 एमएएच की है। हॉनर वी30 प्रो की बैटरी 4,100 एमएएच की है। दोनों ही फोन 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। लेकिन हॉनर वी30 प्रो में 27 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990ई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990ई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »