Huawei Nova 8 और Honor V40 के दिसंबर में लॉन्च होने की खबर, कैमरा डिज़ाइन लीक

Huawei ने इस महीने की शुरुआत में Huawei Nova 8 सीरीज़ में पहला फोन लॉन्च किया था, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 720 चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 13 नवंबर 2020 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 सीरीज़ में जल्द एक नया फोन दे सकता है दस्तक
  • Honor V40 सीरीज़ के फोन का कैमरा डिज़ाइन भी लीक
  • दोनों फोन दिसंबर में हो सकते हैं लॉन्च

Huawei Nova 8 सीरीज़ का पहला फोन Huawei Nova 8 SE था

Huawei Nova 8 और Honor V40 सीरीज़ दोनों समान डिज़ाइन के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आ सकते हैं। एक ज्ञात टिप्सटर द्वारा लीक की गई तस्वीर से इसकी जानकारी मिलती है। तस्वीर में अगल-बगल रखे गए दो फोन के कैमरा डिज़ाइन बहुत समान दिखते हैं। एक अलग लीक में, एक अन्य टिपस्टर ने दावा किया है कि हुवावे नोवा 8 सीरीज़ और हॉनर वी40 सीरीज़ दोनों को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यहां तक ​​कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Huawei अपने सब-ब्रांड Honor को ​​100 बिलियन चीनी युआन (लगभग 1,12,100 करोड़ रुपये) में जल्द ही बेच देगा।

Playfuldroid की एक रिपोर्ट के अनुसार टिप्सटर Changan Digital King का हवाला देते हुए दावा किया है कि Huawei Nova 8 सीरीज़ और Honor V40 सीरीज़ अलग-अलग इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। हुवावे ने इस महीने की शुरुआत में हुवावे नोवा 8 सीरीज़ में पहला फोन लॉन्च किया था। हुवावे नोवा 8 एसई में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 720 चिपसेट के साथ आता है। इवेंट में 5G सपोर्ट वाले एक 'हाई एडिशन' को भी लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया रियर कैमरा डिज़ाइन Huawei 8 और Honor V40 दोनों को एक समान डिज़ाइन के साथ दिखाता है।  फोन के हुवावे नोवा 8 होने का दावा किया गया है और इसमें एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेट है और एक एलईडी फ्लैश भी। तस्वीर में मौजूद अन्य फोन को हॉनर वी40 सीरीज़ का हिस्सा होने का अनुमान लगाया गया है और इसमें एक अंडाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें समान दिखने वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है।

बताते चलें कि Reuters की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Huawei अपन सब-ब्रांड Honor को 100 बिलियन चीनी युआन (लगभग 1,12,100 करोड़ रुपये) में बेचने की योजना बना रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Nova 8 Series, Honor V40 Series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.