Huawei Nova 5i Pro हुआ लॉन्च, किरिन 810 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से है लैस

Huawei Nova 5i Pro और Huawei Mate 20 X 5G को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 17:26 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है हुवावे नोवा 5आई प्रो में
  • Huawei Nova 5i Pro की बिक्री 2 अगस्त से
  • Huawei Mate 20 X 5G की बिक्री 16 अगस्त से होगी शुरू

Huawei Nova 5i Pro हुआ लॉन्च, किरिन 810 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से है लैस

Huawei Nova 5i Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी मार्केट में हुवावे नोवा 5आई प्रो की बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी। हुवावे ब्रांड के इस हैंडसेट के दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ। हुवावे नोवा 5आई प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और जीपीयू टर्बो सपोर्ट से लैस है। हुवावे नोवा 5आई प्रो में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट का भी इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा चीन में आयोजित इवेंट के दौरान हुवावे ने चीन में Huawei Mate 20 X 5G को भी लॉन्च किया है।
 

Huawei Nova 5i Pro की कीमत

चीनी मार्केट में हुवावे नोवा 5आई प्रो की शुरुआती कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये) तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहींस इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,000 रुपये) है।

VMall.com पर हुवावे नोवा 5आई प्रो के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया की चीनी मार्केट में हैंडसेट की बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी। हुवावे नोवा 5आई प्रो के अलावा हुवावे मेट 20 एक्स 5जी को भी चीनी मार्केट में उतारा गया है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 चीनी युआन है और चीन में इसकी बिक्री अगले महीने 16 अगस्त से शुरू होगी।
 

Huawei Nova 5i Pro specifications

याद करा दें कि पिछले महीने चीन में Huawei Nova 5, Huawei Nova 5 Pro और Huawei Nova 5i को लॉन्च किया गया था। डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे नोवा 5आई प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है और इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो विकल्प हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे नोवा 5आई प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें अपर्चर एफ/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सुपर-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके अलावा, यह पीडीएएफ सपोर्ट और एचडीआर, नाइट मोड, पोर्टेट मोड और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0  है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी मोड और एचडीआर फीचर को सपोर्ट करता है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए हुवावे नोवा 5आई प्रो के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.