Huawei Nova 4 लॉन्च, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से है लैस

हुवावे नोवा 4 का 48 मेगापिक्सल कैमरा वेरिएंट को 3,399 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Huawei Nova 4 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले में एक छेद है
  • हुवावे नोवा 4 की बैटरी 3,750 एमएएच की है
Huawei Nova 4 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले होल के साथ आता है। लेकिन यह इस फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन नहीं है। क्योंकि बीते हफ्ते ही हुवावे के हॉनर ब्रांड ने Honor V20 ऊर्फ Honor View 20 को पेश किया था जिसे 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। Huawei Nova 4 के अहम खासियत की बात करें तो यह 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा है। ग्रेडिएंट कलर डिज़ाइन वाले Huawei Nova 4 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
 

Huawei Nova 4 कीमत

हुवावे नोवा 4 का 48 मेगापिक्सल कैमरा वेरिएंट को 3,399 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन का 20 मेगापिक्सल कैमरा वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) का है। हुवावे का यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।
 

Huawei Nova 4 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Huawei Nova 4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 86.3 प्रतिशत है। Huawei Nova 4 ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर पर चलेगा। इसके साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरे वेरिएंट में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह सेटअप सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप में ईआईएस, 4K वीडियो सपोर्ट, एआई ब्यूटी और पीडीएएफ होने की बात की है।
Advertisement

Huawei Nova 4 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले में एक छेद है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को जगह मिली है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और किसी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा। हुवावे नोवा 4 की बैटरी 3,750 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.