हुवावे नोवा 2 फोन 26 मई को होगा लॉन्च, नोवा 2 प्लस को भी पेश किए जाने की उम्मीद

हुवावे ने अपने नोवा 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, कंपनी ने 26 मई के लॉन्च इवेंट का आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 मई 2017 19:22 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे ने अपने नोवा 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है
  • कंपनी ने 26 मई के लॉन्च इवेंट का आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है
  • ऐसा लगता है कि कंपनी नोवा 2 का प्लस वेरिएंट भी पेश करेगी
हुवावे ने अपने नोवा 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, कंपनी ने 26 मई के लॉन्च इवेंट का आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है। ऐसा लगता है कि कंपनी नोवा 2 का प्लस वेरिएंट भी पेश करेगी, क्योंकि पोस्टर में किसी खास मॉडल की जगह 'नोवा 2' सीरीज़ का ज़िक्र है।

3533.com द्वारा जारी किए गए लॉन्च पोस्टर के मुताबिक, हुवावे नोवा स्मार्टफोन के अपग्रेड को महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टर पर लिखे गए स्लोगन का अनुवाद है..."That's one small step for self-shooter, one giant leap for the value of the device,"। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

हुवावे नोवा 2 में 5.2 इंच का स्क्रीन होगा, जबकि नोवा 2 में 5.5 इंच का डिस्प्ले। हुवावे नोवा 2 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी।
 

गौर करने वाली बात है कि कंपनी हुवावे नोवा स्मार्टफोन को लॉन्च करने के  8 महीने बाद ही इसका अपग्रेड पेश करने वाली है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में हुवावे नोवा 2 को चीन की सर्टफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। ऐसा लगता है कि फोन लेटेस्ट आईफोन मॉडल के डिज़ाइन से प्रेरित है। स्मार्टफोन की लिस्टिंग में डुअल रियर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी नज़र आ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.