Huawei Nova 11i हुआ 48 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

कीमत की बात की जाए तो Huawei Nova 11i की कीमत $320 (लगभग 26,160 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने साउथ अफ्रीका में Huawei Nova 11i को लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei Nova 11i की कीमत $320 (लगभग 26,160 रुपये) होगी।
  • Huawei Nova 11i में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Huawei Nova 11i में 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने साउथ अफ्रीका में Huawei Nova 11i को लॉन्च कर दिया है। Huawei ने चीन में बीते महीने Nova 11, Nova 11 Pro और Nova 11 Ultra पेश किए थे। नया Huawei स्मार्टफोन 4G LTE का सपोर्ट करता है। Huawei Nova 11i में 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 680 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Huawei Nova 11i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei Nova 11i की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Huawei Nova 11i की कीमत $320 (लगभग 26,160 रुपये) होगी। हालांकि, फिलहाल सटीक कीमत की जानकारी नहीं है। यह स्मार्टफोन Starry Black और Mint Green कलर में आएगा।
 

Huawei Nova 11i के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Huawei साउथ अफ्रीका की ऑफिशियल साइट के अनुसार, Nova 11i में 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए फोन 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Huawei Nova 11i के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। Huawei Nova 11i एंड्रॉयड पर बेस्ड EMUI 13 पर काम करता है। इस फोन में सिंगल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो Nova 11i की लंबाई 164.6mm, चौड़ाई 75.55mm, मोटाई 8.55mm और वजन 193 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.