Honor 30 Lite के स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर लीक

Honor 30 Lite बताए जा रहे फोन की TENAA लिस्टिंग में फोन के पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है, जो एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट है। कैमरा मॉड्यूल के निचले हिस्से में एलईडी फ्लैश सेट किया गया है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30 Lite में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • फोन के कथित रेंडर को में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है
  • हॉनर 30 लाइट कहे जा रहे इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल होगा

Honor 30 Series भारत में अप्रैल 2020 में लॉन्च हो सकती है

Huawei का एक नया फोन पिछले हफ्ते AQM-AL10 मॉडल नंबर के साथ चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया था। टीना पर इस मॉडल की वास्तविक तस्वीरों को भी पोस्ट किया गया है, जो फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से पर ऑनर ब्रांडिंग दिखाती है। क्योंकि यह हुआवे मिड-रेंजर ऑनर ब्रांडिंग के साथ अपलोड किया गया है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कंपनी के सब-ब्रांड की ऑनर 30 रेंज का Honor 30 Lite हो सकता है। खबर है कि हॉनर अप्रैल में अपनी फ्लैगशिप Honor 30 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है।

मिड-रेंज ऑनर स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग में फोन के पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है, जो एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट है। कैमरा मॉड्यूल के निचले हिस्से में एलईडी फ्लैश सेट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, Honor 30 Lite माने जा रहे इस फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार फोन के फ्रंट में 2,400x1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच के ओएलईडी डिस्प्ले होगा। फोन के फ्रंट में दिया सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच में होगा। लिस्टिंग में फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की भी जानकारी है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.27 गीगाहर्ट्ज़ होगी। हालांकि इस प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है। लिस्टिंग में कहा गया है कि फोन दो रैम विकल्पों में आएगा - 6 जीबी और 8 जीबी, साथ ही इसमें दो स्टोरेज विकल्प होंगे - 128 जीबी और 256 जीबी। यह भी जानकारी मिलती है कि यह फोन पुराने एंड्रॉयड 9 वर्ज़न पर काम करेगा।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार यह कथित Honor 30 Lite स्मार्टफोन 3,900 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

ऑनर 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन हाल ही में ख़बरों में रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि कंपनी इस सीरीज़ को अप्रैल में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक नया लीक सामने आया था, जिसमें ऑनर 30 स्मार्टफोन के रंग के विकल्पों को देखा गया था। इसके अलावा लीक में सुझाव दिया गया था कि Honor 30S हुआवे के किरिन 820 चिपसेट के साथ आएगा, जो 5G सक्षम चिपसेट है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हॉनर 30एस स्मार्टफोन 40 वाट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा और यह क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.