Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, ये हैं खासियतें

Huawei Mate Xs में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जो Leica की साझेदारी के साथ आएगा। यह सेटअप 30x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। हुआवे मेट एक्सएस को ग्लोबल मार्केट में 2,499 यूरो (लगभग 1,93,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate Xs का ग्लोबल वेरिएंट आता है Kirin 990 चिपसेट के साथ
  • हुआवे मेट एक्सएस में शामिल है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • हुआवे फोल्डेबल फोन के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत 2,499 यूरो है

Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन में क्वाड कैमरा सेटअप शामिल है

Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने पिछले महीने इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च किया था और अब कंपनी इस फोन को अपने आधिकारिक इंडिया ट्विटर अकाउंट के जरिए टीज़ कर रही है। इससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हुआवे मेट एक्स कंपनी का सबसे पहला फोल्डेबल फोन था, जिसे चीन से बाहर कभी नहीं लाया गया। हालांकि, हुआवे ने मेट एक्सएस  को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया और अब नए टीज़र से इसके भारत आने की संभावनाएं भी बढ़ गई है। Huawei Mate Xs कंपनी के खुद के Kirin 990 चिपसेट पर काम करता है और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस है।

हुआवे इंडिया ट्विटर अकाउंट ने हुआवे मेट एक्सएस के कैमरा सेटअप की जानकारी देते हुए एक ट्वीट साझा किया है। ट्वीट में पोस्ट की गई तस्वीर से जानकारी मिलती है कि हुआवे फोल्डेबल फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जो Leica की साझेदारी के साथ आएगा। यह सेटअप 30x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इस टीज़र में केवल फोन के क्वाड कैमरा सेटअप की जानकारी दी गई है, लेकिन इसमें लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
Advertisement

Huawei Mate Xs के क्वाड कैमरा सेटअप में 40-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर होगा, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें एक एफ/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर शामिल होगा। हुआवे मेट एक्सएस के किसी भी अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन हम इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं।

याद दिला दें कि Huawei Mate Xs फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2,499 यूरो (लगभग 1,93,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में भी यह फोन समान कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर कंपनी ने बहुत कम स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी थी, लेकिन हम जानते हैं कि हुआवे मेट एक्सएस किरिन 990 चिपसेट के साथ आएगा। अपने पिछले वर्ज़न की तरह, मेट एक्सएस का डिस्प्ले भी बंद होने की स्थिति में फोन के बाहर चारों ओर लिपटता है और खोले जाने 8-इंच की स्क्रीन वाले टैबलेट की तरह दिखाई देता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.