Huawei ने Mate X6 के लॉन्च से पहले दिखाया डिजाइन, Samsung के फोल्डेबल फोन को देगा टक्कर!

ध्यान से देखने पर पता चलता है कि Huawei Mate X6 में मेटल फिनिशिंग को अब केवल टॉप पर शामिल किया गया है। कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप लेंस को Mate X5 की तुलना में दाएं से बाएं स्विच किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Huawei Mate X6 फोल्डेबल फोन को टीज किया गया है
  • फोन का डिजाइन मामूली बदलावों के साथ पिछली जनरेशन के Mate X5 के समान है
  • फोन में चार रियर कैमरा सेंसर शामिल होंगे

Photo Credit: Huawei

Huawei Mate X5 फोल्डेबल फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्त किया गया था। स्मार्टफोन को सीधा Samsung Galaxy Z Fold 5 के टक्कर में पेश किया गया था। अब, कंपनी अपने नए Mate X6 फोल्डेबल डिवाइस को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Huawei ने अपकमिंग फोल्डेबल को टीज किया है, जिसमें इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन दिखाई देते हैं। हुआवे ने Mate X6 के लिए रिजर्वेशन भी खोल दिए हैं। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होना बाकी है, लेकिन दिखने में फोन कुछ हद तक अपने पिछली जनरेशन के समान है।

Huawei ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग Mate X6 फोल्डेबल फोन को टीज किया। बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की एक फोटो में इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चलता है। अपकमिंग Mate X6 दिखने में Mate X5 के समान है, जिसमें चार सेंसर ओपनिंग के साथ डायमंड-कट कैमरा यूनिट है। हालांकि, पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में कैमरा बंप को रीडिजाइन किया गया है।
Advertisement

ध्यान से देखने पर पता चलता है कि मेटल फिनिशिंग को अब केवल टॉप पर शामिल किया गया है। कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप लेंस को Mate X5 की तुलना में दाएं से बाएं स्विच किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, Huawei Mate X6 के स्पेसिफिकेशन्स अभी तक आधिकारिक रूप से या लीक्स के जरिए सामने नहीं आए हैं। हालांकि, Mate X5 की बात करें, तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मेन रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और f/3.4 अपर्चर के साथ 12MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेटअप में एक डेप्थ सेंसर भी है।
Advertisement

कलर ऑप्शन की बात करें, तो तस्वीर में एक Mate 70 सीरीज के समान टेक्सचर्ड पैनल दिखाई देता है और दूसरा लेदर-फिनिश से लैस फोन है। वहीं, फ्रेम गोल्डन कलर का है। कैमरा यूनिट में भी गोल्डन कलर शामिल है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि Huawei Mate 70 सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में Huawei Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro+ शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक रैम और 1 TB तक स्टोरेज मिल सकती है। लीक्स की मानें तो स्मार्टफोन सीरीज में 1.5K डिस्प्ले और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। सभी मॉडल्स Qualcomm अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.