हुवावे मेट 8 की कीमत का हुआ खुलासा, बुधवार से शुरू होगी बिक्री

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2015 12:19 IST
हुवावे मेट 8 फ्लैगशिप फैबलेट की बिक्री चीन में बुधवार से शुरू होगी। इस हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में 2,999 चीनी युआन (करीब 31,200 रुपये) में उपलब्ध होगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,699 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये) में और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,399 चीनी युआन (करीब 45,800 रुपये) में मिलेगा। मेट 8 शैंपेन एडिशन की कीमत 6,888 चीनी युआन (करीब 71,700 रुपये) है।

माईड्राइवर्स के मुताबिक, हुवावे के इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा कंपनी के स्मार्टफोन डिविजन के हेड ही गेंग द्वारा किया गया। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा जनवरी में आयोजित होने वाले सीईएस 2016 में किया जाएगा।

याद दिला दें कि हुवावे मेट 8 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। हुवावे मेट 8 एक मेटल बॉडी डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के इमोशन यूआई का इस्तेमाल किया गया है। दूसरे सिम स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ऑक्टा-कोर एचआईसिलिकॉन किरिन 950 प्रोसेसर के साथ माली-टी880एमपी4 जीपीयू से लैस है।

फैबलेट में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। रियर कैमरे में आईएमएक्स298 सेंसर लैस का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस, डीएलएनए, ब्लूटूथ, 4जी और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें रियर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह हैंडसेट शैंपेन गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, स्पेस ग्रे और मोका ब्राउन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.