Huawei Mate 60 हुआ 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei Mate 60 में f/1.4–f/4.0 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 60 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Mate 60 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Mate 60 की कीमत 5,499 Yuan (लगभग 63,406 रुपये) है।

Huawei Mate 60 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei Mate 60 Pro 5G को चीन में पेश कर दिया है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला पहला Huawei फोन है। Huawei Mate 60 में 6.82 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। Huawei Mate 60 में f/1.4–f/4.0 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei Mate 60 की कीमत और उपलब्धता


Huawei Mate 60 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 Yuan (लगभग 63,406 रुपये) है। वहीं 12 GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 Yuan (लगभग 67,862 रुपये) और 12 GB RAM + 1 TB स्टोरेज वेरिएंट 6,999 Yuan (लगभग 79,449 रुपये) है। यह फोन बिक्री के लिए 10 सितंबर से चीन में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन Yadan Black, White Sand Silver, South Waxy Purple और Ya Chuan Qing (green) में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि Huawei सितंबर में चीन में Huawei Mate 60 Pro+ और Huawei Mate 60 RS को पेश करेगा।


Huawei Mate 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Mate 60 में 6.82 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन 2688 x 1216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन Harmony OS 4.0 पर काम करता है। बैटरी बैकअप के मामले में यह स्मार्टफोन 4,750mAh की बैटरी से लैस है, जिसे 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सेफ्टी के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Mate 60 में f/1.4–f/4.0 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.4, चौड़ाई 76, मोटाई 7.95mm और वजन 209 ग्राम है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  2. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  4. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  5. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  6. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  7. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  8. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  10. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.