Huawei Mate 20 Pro अब मिलेगा क्रोमा स्टोर में, 25 दिसंबर से बिक्री

कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 20 Pro की बिक्री क्रोमा रिटेल स्टोर में 25 दिसंबर से शुरू होगी। इस बाबत कंपनी गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल के क्रोमा स्टोर में 22 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 18:41 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरोें से लैस है Huawei Mate 20 Pro
  • 4200 एमएएच की बैटरी से लैस है Huawei Mate 20 Pro
  • Huawei Mate 20 Pro की भिड़ंत मार्केट के प्रीमियम स्मार्टफोन से
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने ऐलान किया है कि वह भारतीय ऑफलाइन मार्केट में कदम रखने वाली है। इसका आगाज़ देशभर के क्रोमा रिटेल स्टोर से होगा। जानकारी दी गई है कि कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 20 Pro की बिक्री क्रोमा रिटेल स्टोर में 25 दिसंबर से शुरू होगी। इस बाबत कंपनी गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल के क्रोमा स्टोर में 22 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

हुवावे ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम के क्रोमा स्टोर में हुवावे मेट 20 प्रो 22 दिसंबर को शाम 4 बजे ही उपलब्ध हो जाएगा। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रशंसकों के पास गिफ्ट पाने का भी मौका होगा। कंपनी ने एक बंडल्ड ऑफर का भी ऐलान किया है। Huawei Mate20 Pro के साथ लेटेस्ट Sennheiser PCX550 हेडफोन को 71,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

Huawei Mate 20 Pro दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद के 50 क्रोमा स्टोर में 25 दिसंबर से 71,990 रुपये में बेचा जाएगा। क्रोमा स्टोर में यह हैंडसेट एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और स्टेंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड की ओर से कैशबैक के साथ उपलब्ध होगा।

याद रहे कि हुवावे मेट 20 प्रो को भारत में 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Huawei ने शुरुआती ग्राहकों के लिए एक ऑफर भी पेश किया था। अगर ग्राहक 71,990 रुपये का भुगतान करते हैं तो उन्हें Sennheiser PXC 550 वायरलेस हेडफोन मिलेगा। यह ऑफर ऑफलाइन मार्केट के लिए भी लाया गया है।
Advertisement
 

Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हुवावे मेट 20 सीरीज़ का एक मात्र फोन है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।
 
हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। ये सेंसर एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का आरजीबी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

इस फोन की बैटरी 4200 एमएएच की है। यह 40 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • Bad
  • Inconsistent fingerprint recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.