Huawei Mate 20 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले हुवावे मेट 20 प्रो के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 14:57 IST
ख़ास बातें
  • किरिन 980 चिपसेट से लैस हो सकता है हुवावे मेट 20 प्रो
  • दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है Huawei Mate 20 Pro
  • Huawei Mate 20 Pro में हो सकता है क्वाड एचडी+डिस्प्ले

Photo Credit: WinFuture.de

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले हुवावे मेट 20 प्रो के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई है। Huawei Mate 20 Pro को 6 जीबी/8 जीबी रैम और 256 जीबी/512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है। WinFuture.de पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, हुवावे का यह स्मार्टफोन 6.39 इंच क्वाड एचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। याद करा दें कि Mate 10 Pro में फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। Huawei Freebuds 2 को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

Huawei Mate 20 Pro में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ माली-जी72 जीपीयू और 6 जीबी/8 जीबी रैम के दो वेरिएंट मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर नहीं बल्कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। तस्वीर और वीडियो के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, एफ/1.8 अपर्चर 40 मेगापिक्सल का सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर 20 मेगापिक्सल का सेंसर और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा 5एक्स ऑप्टिकल जूम और अल्ट्रा मैक्रो शॉट लेने में सक्षम होगा। WinFuture.de पर दावा किया गया है कि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए Mate 20 Pro में नैनो मेमोरी कार्ड फॉर्मेट को लाया जाएगा। जैसा कि इसका नाम है इस कार्ड का साइज नैनो-सिम जितना है।
Advertisement
 

Photo Credit: WinFuture.de

फोन में जान फूंकने के लिए हुवावे मेट 20 प्रो में 4,200एमएएच की बैटरी होगी। याद करा दें कि Mate 10 Pro में 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। इसी के साथ सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो 40 वाट चार्जर के साथ आता है। केवल 30 मिनट में फोन जीरो से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। हुवावे ब्रांड का नया स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आएगा, इसकी मौटाई 8.6 मिलीमीटर और वजन 189 ग्राम हो सकता है।

Mate 20 Pro गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ ईएमयूआई 9.0 स्किन पर चलेगा। फोन को ट्विलाइट, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में लॉन्च किया जा सकता है। WinFuture.de रिपोर्ट ने Huawei Mate 20 Pro की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। टिप्सटर Roland Quandt ने ट्वीट में इस बात का दावा किया है कि 6 जीबी रैमऔर 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अमेरिका में GBP 899 (लगभग 88,000 रुपये)। अन्य वेरिएंट की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • Bad
  • Inconsistent fingerprint recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.