Huawei Mate 20, Mate 20 Pro 16 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजत इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। आईएफए 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने EMUI 9.0 को भी पेश किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 सितंबर 2018 17:57 IST
ख़ास बातें
  • EMUI 9.0 बीटा वर्जन पर है उपलब्ध
  • 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Huawei Mate 20, Mate 20 Pro
  • Android 9.0 Pie पर चलेंगे हुवावे मेट 20, हुवावे मेट 20 प्रो
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजत इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। पिछले सप्ताह बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने किरिन 980 चिपसेट को पेश किया था। अक्टूबर में लॉन्च होने वाले हुवावे मेट 20 और हुवावे मेट 20 प्रो में किरिन 980 प्रोसेसर मिलेगा। याद करा दें कि पिछले साल 16 अक्टूबर को कंपनी ने मेट 10 सीरीज को लॉन्च किया था। आईएफए 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने EMUI 9.0 को भी पेश किया है। बता दें कि नया ईएमयूआई वर्जन Android 9.0 Pie पर आधारित है, जोकि यूजर को बेहतर अनुभव देगा।

Huawei ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए मेट 20 और मेट 20 प्रो के लॉन्च इवेंट को कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर को भी पोस्ट किया है। इस तस्वीर में लिखा है कि यह हैंडसेट किरिन 980 चिपसेट से लैस होंगे। Huawei Mate 20, Mate 20 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्राफिक्स के लिए माली-जी76 जीपीयू मौजूद है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक,  मेट 20 और मेट 20 प्रो में डिस्प्ले नॉच डिजाइन और ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। Huawei Mate 20 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तो वहीं Mate 20 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। पावर बैकअप के लिए हुवावे मेट 20 में 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने Huawei P20 Pro में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। हैंडसेट का बैक पैनल ग्लास से बना है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करता है। हुवावे पे 20 प्रो की तरह Mate 20 Pro में भी आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
Advertisement

Huawei Mate 20 सीरीज के कई वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं, जिनके मॉडल नंबर कुछ इस प्रकार होंगे- HMA-AL00, HMA-L09, HMA-L29, and HMA-TL00। हुवावे के यह हैंडसेट नए एंड्रॉयड स्किन ईएमयूआई 9.0 पर चलेंगे। पुराने ईएमयूआई वर्जन की तुलना में EMUI 9.0 तेज है। EMUI 9.0 इंस्टाग्राम को 12 प्रतिशत और स्पॉटीफाई ऐप को 11 प्रतिशत तेजी से ओपन करता है। बता दें कि EMUI 9.0 अभी बीटा वर्जन में है और यह फिलहाल यूरोपियन हुवावे हैंडसेट के लिए उपलब्ध है। Huawei Mate 10, Mate 10 Pro, P20, P20 Pro, Honor 10, Honor View 10 और Honor Play स्मार्टफोन EMUI 9.0 बीटा वर्जन को सपोर्ट करते हैं। यूजर को हुवावे फ्रेंडली यूजर टेस्ट पेज पर जाकर हुवावे बीटा ऐप को डाउनलोड करना होगा। साइन-अप प्रोसेस के लिए टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा। इसके बाद पर्सनल पर जाकर ज्वाइन प्रोजेक्ट पर जाएं। यहां आपको EMUI 9 बीटा प्रोग्राम का चुनाव करने के बाद साइन-अप बटन पर सबमिट करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Mate 20, Huawei Mate 20 Pro, EMUI 9, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.