हुवावे मेट 10 के टीज़र से खुलासा, डुअल रियर कैमरे वाला यह फोन 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च

अपने आने वाले मेट 10 स्मार्टफोन का इसी हफ्ते एक टीज़र रिलीज़ करने के बाद, हुवावे ने बुधवार को कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक नया टीज़र पोस्ट किया। इस नए टीज़र से पता चलता है कि कंपनी, नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी डुअल रियर कैमरे के लिए लाइका ब्रांड के सेंसर का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 12:28 IST
ख़ास बातें
  • मेट 10 में लाइका ब्रांड के डुअल रियर कैमरे होंगे
  • यह फोन 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा
  • इस फोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने की ख़बरें हैं
अपने आने वाले मेट 10 स्मार्टफोन का इसी हफ्ते एक टीज़र रिलीज़ करने के बाद, हुवावे ने बुधवार को कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक नया टीज़र पोस्ट किया। इस नए टीज़र से पता चलता है कि कंपनी, नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी डुअल रियर कैमरे के लिए लाइका ब्रांड के सेंसर का इस्तेमाल करेगी। मेट9, पी9 और पी10 स्मार्टफोन की तरह ही, मेट 10 में दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इस टीज़र से यह भी पुष्टि होती है कि फोन 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

टीज़र तस्वीर से ना केवल मेट 10 स्मार्टफोन में लाइका-लेंस होने की पुष्टि होती है, बल्कि रियर पर डुअल कैमरा सेटअप की स्थिति का भी पता चलता है। मेट 9 की तरह ही, मेट 10 में भी रियर पर बींचोबीच एक वर्टिकल कैमरा सेटअप होगा। कैमरे की बात करें तो, इसी हफ्ते आए एक वीडियो में मेट 10 के रियर कैमरे से ली गई तस्वीरों में कलर कंट्रास्ट, बोकेह इफेक्ट और दूसरे फ़ीचर दिखाए गए थे। इसके अलावा फोन में एक 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और एक 12 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर सेटअप होने का पता चला है। पिछले साल आए मेट9 और पी9 स्ममार्टफोन में भी यही डुअल कैमरा सेटअप दिया गया था।

इसके अलावा, मेट 10 के टीज़र के साथ दी गई टैगलाइन भी गौर करने योग्य है- #beyondthegalaxy। इस हैशटैग के जरिए हुवावे ने सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी नोट 8 पर चुटकी भी ली है। हुवावे ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि मेट 10 स्मार्टफोन में एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा जिसे कंपनी ने 'एंटायरव्यू' डिस्प्ले नाम दिया है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह फोन एलजी जी6, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आने वाले आईफोन 8 को चुनौती देगी पिछले महीने ही हुवावे के सीईओ ने बताया था कि मेट 10 में फेशियल रिकग्निशन, एआर और 3डी सेंसिंग सपोर्ट होने का खुलासा हुआ है। नया मेट 10 सीधे तौर पर ऐप्पल की दसवीं एनिवर्सरी पर आने वाले आईफोन को चुनौती देगा।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

हुवावे मेट 10 में आइरिस स्कैनर फ़ीचर आने की भी ख़बरें हैं, और इस फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर होने की उम्मीद है जो कि 10एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित होगा। इस फोन में एक 6 इंच (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हुवावे द्वारा लॉन्च से पहले, फोन के बारे में ज़्यादा जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफो की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीबप 38,500 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.