Huawei Mate 10, Mate 10 Pro की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

हुवावे के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने आई है। इससे पहले कंपनी ने 16 अक्टूबर को होने वाले एक मीडिया इवेंट की पुष्टि की थी, जहां इन दोनों नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

Huawei Mate 10, Mate 10 Pro की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • हुवावे अगले सप्ताह दो नए फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर सकती है
  • इन डिवाइस को हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो नाम दिया जा सकता है
  • लॉन्च से पहले, स्मार्टफोन की तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं
विज्ञापन
हुवावे के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने आई है। इससे पहले कंपनी ने 16 अक्टूबर को होने वाले एक मीडिया इवेंट की पुष्टि की थी, जहां इन दोनों नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक हुई तस्वीर के अनुसार, हुवावे मेट 10 प्रो में एक बेज़ल लेस डिस्प्ले होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के सात आएगा। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट हुवावे मेट 10 में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो दिए जाने की उम्मीद है।

इन तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि हुवावे मेट 10 प्रो में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा गया है। बता दें कि हुवावे अधिकतर अपने स्मार्टफोन में डिस्प्ले की तरफ़ फिंगरप्रिंट सेंसर देती है। हुवावे मेट 10 प्रो को एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन या मैटेलिक बॉडी में पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा, इसी सप्ताह चीन के न्यूज़ आउटलेट में हुवावे मेट 10 का एक प्रमोशनल पोस्टर भी देखा गया है। दस्तावेज के अनुसार, हुवावे मेट 10 में 2160 x 1080 पिक्सल्स रिज़ॉल्यूशन वाला एक 6.2 इंच डिस्प्ले होगा। इससे पहले एक लीक में पता चला था कि फोन में स्टैंडर्ड 16:9 रेशियो का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रियर पर एक 20 मेगापिक्सल और एक 23 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हैंडसेट में कंपनी का किरिन 970 प्रोसेसर होगा। इस फोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। प्रमोशनल मटेरियल से पता चलता है कि स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

लीक के मुताबिक, हुवावे मेट 10 प्रो में एक 'एंटायरव्यू' क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा और इसका स्क्रीन साइज़ 5.99 इंच होगा। मेट 10 प्रो को भी 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »