हुवावे मायमैंग 5 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 17:33 IST
ख़ास बातें
  • इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हुवावे जी9 के नाम से जाना जाएगा
  • हुवावे मायमैंग 5 में 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • चीनी मार्केट में इनकी कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट हुवावे मायमैंग 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे चीन के बाहर हुवावे जी8 के नाम से लॉन्च किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए हैंडसेट को हुवावे जी9 के नाम से जाना जाएगा। याद रहे कि कंपनी पहले ही हुवावे जी9 लाइट लॉन्च कर चुकी है।

घरेलू मार्केट में हुवावे मायमैंग 5 की बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी। इसके दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,399 चीनी युआन (करीब 23,990 रुपये) और 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (करीब 25,990 रुपये) में मिलेगा। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा।

हुवावे मायमैंग 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। हुवावे के इस हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट के साथ यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और पीडीएएफ फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें मौजूद 3,340 एमएएच की बैटरी के बारे में 22 घंटे का टॉक टाइम और 800 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट शैंपेन गोल्ड और मूनलाइट सिल्वर कलर में मिलेगा। 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट शैंपेन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement
 
फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हैंडसेट को अनलॉक करने के अलावा हुवावे पे को इज़ाजत देने और नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  2. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  2. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  3. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  4. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  5. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  8. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  10. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.