Huawei के Nexus स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का दावा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 अगस्त 2015 11:05 IST
हुवावे (Huawei) के अगले नेक्सस (Nexus) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। दावा किया गया है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले यह हैंडसेट मेटल बिल्ड वाला होगा। इसके अलावा इंटरनेट पर एक वीडियो भी सार्वजनिक भी किया गया है जिसमें Huawei के Nexus स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप मॉडल को देखा जा सकता है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां OnLeaks के द्वारा दी गई हैं। इस टिप्सटर ने अपने ट्वीट में लिखा कि स्मार्टफोन में 5.7 इंच के डिस्प्ले और फ्रंट स्पीकर्स होंगे। इसके साथ USB Type-C पोर्ट होने की भी बात कही जा रही है, संभवतः 3.0 वर्ज़न।

अगले Nexus स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। हालांकि, यह भी जानकारी दी गई कि फिंगरप्रिंट रीडर फोन के पिछले हिस्से में होगा। फोन का डाइमेंशन 159.4x78.3x6.6mm बताया जा रहा है और इसकी मोटाई 8.5mm होने का दावा किया गया है।
Advertisement

इस बीच एक भरोसेमंद टिप्सटर @evleaks (इवान ब्लास) ने Huawei के इस डिवाइस की एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इसमें स्मार्टफोन का ब्रांड नहीं नज़र आ रहा। डिवाइस में Force Touch टेक्नोलॉजी मौजूद होगी। गौर करने वाली बात है कि ब्लास द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हैंडसेट के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिख रहा है। इस आधार पर ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अगले Nexus स्मार्टफोन की फोटो है। हालांकि, Blass का दावा है कि हैंडसेट अगले महीने IFA में लॉन्च होगा। वैसे कुछ लोग का यह भी मानना है कि यह Huawei का Mate 8 स्मार्टफोन की तस्वीर है।

वहीं Nowhereelse.fr के स्टीव हेमर्स्टऑफर ने पिछले हफ्ते ने 10 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया जिसे Huawei द्वारा बनाए गए Nexus स्मार्टफोन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रियर पैनल पर बने फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB Type-C चार्ज़िंग स्लॉट, स्लिम साइड प्रोफाइल और बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर दिख रहा है। वैसे इस डिवाइस का डिजाइन बहुत हद तक Huawei के और एक हैंडसेट जैसा नज़र आ रहा है। हम इस वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं कर सकते।
Advertisement

आपको बता दें कि इस साल दो Nexus स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Huawei और LG अलग-अलग डिवाइस को डेवलप कर रहे हैं जिन्हें साल के अंत तक Android M के फाइनल बिल्ड के साथ लॉन्च किया जाएगा। शुरुआती लीक को सच माने तो LG छोटे साइज और Huawei बड़े साइज वाला डिवाइस डेवलप कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.