Huawei के Nexus स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 25 अगस्त 2015 14:19 IST
ऐसा लगता है कि गूगल (Google) के अगले नेक्सस (Nexus) स्मार्टफोन को लेकर लीक का सिलसिला तब तक नहीं थमने वाला, जब तक कंपनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो (Android 6.0 Marshmallow) के फाइनल बिल्ड के साथ इन स्मार्टफोन को ना लॉन्च कर दे। आपको बता दें कि इस साल दो Nexus स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना है। बड़ा वाला मॉडल हुवावे (Huawei) द्वारा बनाया जा रहा है, जबकि छोटा वाला एलजी (LG) द्वारा।

एक Google+ यूज़र ने Huawei द्वारा बनाए गए Nexus स्मार्टफोन की तस्वीरों को लीक किया है। इस Nexus स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरें पुरानी रिपोर्ट में सार्वजनिक की गई तस्वीरों से मेल खाती हैं। तस्वीरों को देखकर लगता है कि Huawei के Nexus स्मार्टफोन में रियर कैमरे को उभार वाले हिस्से पर जगह दी गई है। यह उभार हैंडसेट के बैकपैनल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक है। स्मार्टफोन का रियर कैमरा बायीं तरफ टॉप में बना हुआ है। कैमरे के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी नज़र आ रहा है। लीक हुई तस्वीरों में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर नहीं दिख रहा। फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स भी हैं डिवाइस में, जैसे कि पहले दावा किया जा चुका है।
Advertisement

Google+ यूज़र Tiesen Fu ने बताया कि उन्हें ये तस्वीरें चीन के सूत्रों से मिली हैं। हम Huawei के Nexus स्मार्टफोन को चीन में बनाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.