Huawei का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन TD Tech ब्रांडिंग के साथ होगा लॉन्च!

TD Tech का एक स्मार्टफोन नवंबर 2021 में चीन में लॉन्च किया गया था जिसका नाम TD Tech N8 Pro था।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • TD Tech हुवावे के लगभग सभी प्रोडक्ट्स को रिलीज करती है।
  • TD Tech N8 Pro को चीन में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।
  • यह डिवाइस Huawei Nova 8 Pro 5G का रिब्रांडेड मॉडल था।

हुवावे वर्तमान में TD Tech के साथ मिलकर कर रही है काम।

Huawei कथित तौर पर एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन कंपनी एक दूसरी ब्रांड के साथ मिलकर बना रही है, ऐसा कहा जा रहा है। हुवावे की इस सहयोगी कंपनी का नाम TD Tech है जिसके साथ मिलकर यह एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस नए डिवाइस का मॉडल नम्बर ऑनलाइन सामने आया है। हालांकि, दूसरी सर्टीफिकेशन साइट्स पर इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके पहले TD Tech की ओर से नवंबर 2021 में TD Tech N8 Pro लॉन्च किया गया था। उसके बाद हुवावे के साथ कंपनी का यह दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है। 

हुवावे एक अनजाने 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसकी ब्रांडिंग TD Tech के रूप में होगी। इस फोन का मॉडल नम्बर AVA-PA00 बताया गया है। लेकिन चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर इस डिवाइस की लिस्टिंग में इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से फोन के बारे में अधिकारिक घोषणा हो सकती है। 
Advertisement

TD Tech का एक स्मार्टफोन नवंबर 2021 में चीन में लॉन्च किया गया था जिसका नाम TD Tech N8 Pro था। यह डिवाइस Huawei Nova 8 Pro 5G का रिब्रांडेड मॉडल था। इस फोन के लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से घोषणा की गई कि TD Tech हुवावे के लगभग सभी प्रोडक्ट्स को रिलीज करेगी जिसमें स्मार्टफोन, टेबलेट, वियरेबल और स्मार्टटीवी भी होंगे। 

इस घोषणा के बाद Huawei Mate40E 5G का TD Tech वर्जन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया। इसका मॉडल नम्बर TDT-MA01 बताया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की बैटरी चार्जिंग डीटेल्स में बताया गया था कि यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसे एक TikTok वीडियो में भी देखा गया था। इस खबर के बाद कई महीने का समय बीत चुका है लेकिन फोन के बारे में उसके बाद कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, हुवावे के इस नए स्मार्टफोन के बारे में और अधिक जानने के लिए इंतजार ही किया जा सकता है। अमेरिका में हुवावे कंपनी पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसके बाद से कंपनी की स्मार्टफोन मार्केट में पकड़ ढीली हो गई है। लेकिन हुवावे खुद के प्रोडक्ट्स बनाने के साथ-साथ दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर भी काम कर रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  2. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  3. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  4. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  5. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  6. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  7. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  8. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.