Huawei Enjoy 9 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की जानें सारी खूबियां

Huawei ने Enjoy 9 Plus स्मार्टफोन के बाद अब Enjoy 9 को लॉन्च कर दिया है। आज हम आपको फोन की खासियत, कीमत और उपलब्धता के बार में जानकारी देंगे।

Huawei Enjoy 9 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की जानें सारी खूबियां

Huawei Enjoy 9 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की जानें खूबियां

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है Huawei Enjoy 9
  • 12 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा हुवावे एन्जॉय 9
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है Huawei Enjoy 9 में
विज्ञापन
Huawei ने Enjoy 9 Plus स्मार्टफोन के बाद अब Enjoy 9 को चीन में लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि एन्जॉय 9 प्लस स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर माह में लॉन्च किया गया था। एन्जॉय 9 प्लस का कमजोर वर्जन है Enjoy 9, लेकिन यह स्मार्टफोन किरिन प्रोसेसर नहीं बल्कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आता है। फोन की खासियत की बात करें तो Huawei Enjoy 9 में 6.26 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

याद करा दें कि, Huawei Enjoy 9 Plus स्मार्टफोन में 6.5 इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। आइए अब आपको Huawei Enjoy 9 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बार में विस्तार से बताते हैं।
 

Huawei Enjoy 9 की कीमत, उपलब्धता और डिजाइन

हुवावे एन्जॉय 9 की चीनी मार्केट में कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन फोन की बिक्री 12 दिसंबर से चीन में शुरू हो जाएगी। Enjoy 9 हैंडसेट में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मौजूद है। एन्जॉय 9 के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे, दाहिनी तरफ आवाज बढ़ाने और कम करने के अलावा पावर बटन तो वहीं फोन के बायीं तरफ सिम ट्रे दी गई है। हैंडसेट ब्लू, रेड, पर्पल और ब्लैक रंग में मिलेगा।
 

Huawei Enjoy 9 का स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे एन्जॉय 9 हैंडसेट ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei Enjoy 9 स्मार्टफोन दो रियर कैमरे के साथ आता है। अपर्चर एफ/1.8 वाला प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हुवावे एन्जॉय 9 में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11, 4 जी वोल्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक समेत कई खूबियां हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.92x76.91x8.1 मिलीमीटर और इसका वजन 168 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »