Huawei Enjoy 8e Youth स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Enjoy 8e Youth चीन में लॉन्च किया है। Huawei Enjoy 8e Youth कंपनी के एंजॉय 8 सीरीज़ के फोन लॉन्च करने के ठीक बाद आया है...

Huawei Enjoy 8e Youth स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei Enjoy 8e Youth

ख़ास बातें
  • Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Enjoy 8e Youth उतारा
  • एंजॉय 8 सीरीज़ लॉन्च होने के ठीक बाद 8ई ने दी दस्तक
  • तीन रंग वेरिएंट में आया है Enjoy 8e Youth
विज्ञापन
Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Enjoy 8e Youth चीन में लॉन्च किया है। Huawei Enjoy 8e Youth  कंपनी के एंजॉय 8 सीरीज़ के फोन लॉन्च करने के ठीक बाद आया है। नए फोन की कीमत 799 चीनी युआन (तकरीबन 8,500 रुपये) है। Huawei Enjoy 8e Youth तीन रंग वेरिएंट में आया है। वर्तमान में हैंडसेट वीमॉल के ज़रिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। शिपमेंट 1 जून से शुरू हो जाएंगे। भारत में Huawei Enjoy 8e Youth की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Huawei Enjoy 8e Youth फीचर

डुअल सिम वाला Huawei Enjoy 8e Youth ईएमयूआई 8.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। फोन में 5.45 इंच का एचडी+ एलसीडी पैनल है। फोन में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो ऑटोफोकस, पीडीएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जिसमें एलईडी लाइट का सपोर्ट है।
 

Huawei Enjoy 8e Youth स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Huawei Enjoy 8e Youth हैंडसेट ईएमयूआई 8.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। इसमें काम करता है मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर, साथ देंगे पावरवीआर जीई1800 जीपीयू। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

Huawei ने 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Huawei Enjoy 8e Youth 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व पर्याप्त सेंसर लेकर आया है। फोन को पावर देती है 3020 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »