Huawei Enjoy 10e लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Huawei Enjoy 10e एंड्रॉयड 10 अधारित EMUI 10 पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच की एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) स्क्रीन है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 मार्च 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 10e स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है हुवावे एन्जॉय 10ई
  • एमराल्ड ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा ये स्मार्टफोन

रैम और स्टोरेज पर आधारित Huawei Enjoy 10e के तीन वेरिएंट हैं

Huawei Enjoy 10e स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह बजट स्मार्टफोन 6.3 इंच की स्क्रीन और 5000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।  यह एक किफायती स्मार्टफोन है और तीन रंगों के विकल्प में मिलेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिएंट हैं। हुवावे एन्जॉय 10ई में वॉटरड्रॉप नॉच है। इन नॉच में सेल्फी कैमरे को जगह मिली है और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन तीन रंगों के विकल्प में मिलेगा- एमराल्ड ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट। हालांकि, फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
 

Huawei Enjoy 10e price and availability

रैम और स्टोरेज पर आधारित Huawei Enjoy 10e के तीन वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। चीनी मार्केट में 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 10,300 रुपये) है। 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 1,199 CNY (करीब 12,300 रुपये) में आएगा। हुवावे एन्जॉय 10ई के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
 

Huawei Enjoy 10e specifications

डुअल सिम हुवावे एन्जॉय 10ई एंड्रॉयड 10 अधारित EMUI 10 पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच की एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) स्क्रीन है। फोन 88.4 पर्सेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो से लैस है। इस फोन में हीलियो पी35 प्रोसेसर होगा और इसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ रहेगी।

अब बात रियर कैमरा सेटअप की। यहां प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। प्राइमरी सेंसर में 4x डिजिटल ज़ूम दिया गया है। हुवावे ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है।
Advertisement

फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट के साथ स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। सभी वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

हुवावे एन्जॉय 10ई में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ओटीजी सपोर्ट मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

इस फोन में 5000 एमएएच बैटरी है जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Huawei Enjoy 10e का डाइमेंशन 159.07x75.06x9.04 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.