Huawei के इन स्मार्टफोन को 10 नवंबर से मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Huawei ने घोषणा की है कि 10 नवंबर को कंपनी लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रॉम-ईएमयूआई 9.0 को एक या दो नहीं बल्कि 9 हैंडसेट के लिए जारी करेगी। जानें, कौन से हैं वो 9 हैंडसेट जिन्हें EMUI 9.0 अपडेट मिल सकता है।

Huawei के इन स्मार्टफोन को 10 नवंबर से मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • EMUI 9.0 से सितंबर में उठा था पर्दा
  • 10 नवंबर को 9 स्मार्टफोन को मिलेगा ईएमयूआई 9.0 अपडेट
  • अपडेट के बाद जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर भी जुड़ेगा
विज्ञापन
Huawei ने घोषणा की है कि 10 नवंबर को कंपनी लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रॉम-ईएमयूआई 9.0 को एक या दो नहीं बल्कि 9 हैंडसेट के लिए जारी करेगी। बता दें कि Android 9.0 Pie पर आधारित होगा EMUI 9.0। Google एंड्रॉयड पाई के साथ कई नए फीचर्स तो मिलेंगे ही लेकिन कंपनी के कस्टम रॉम के साथ यूजर को जीपीयू टर्बो 2.0, हाई विजन विजुअल सर्च, पासवर्ड वाल्ट, डिजिटल बैलेंस डैशबोर्ड जैसे कई काम के फीचर मिलेंगे।

ईएमयूआई 9.0 एआई आधारित प्रीडिक्टिव फीचर के साथ आएगा जो यूजर को समझकर सिस्टम रिस्पांस स्पीड, ऐप लॉन्च टाइम और अन्य फीचर को इंप्रूव करेगा। याद करा दें कि सबसे पहले EMUI 9.0 से सितंबर में पर्दा उठाया गया था, इसके बाद Huawei Mate 10, Mate 10 Pro, P20, P20 Pro, Honor 10 और Honor Play स्मार्टफोन के लिए यह बीटा वर्जन पर उपलब्ध था। बीटा वर्जन तक कंपनी ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले हुवावे मेट 20, मेट 20 प्रो, मेट 20 एक्स और Huawei Mate 20 RS Porsche Design को लॉन्च कर चुकी है।

कंपनी के 9 स्मार्टफोन को लेटेस्ट कस्टम रॉम मिलने की खबर चीनी साइट Weibo पर EMUI अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई थी। Huawei P20, पी20 प्रो, Mate 10, मेट 10 प्रो, Mate 10 Porsche Design, Mate RS Porsche Design, हॉनर 10, Honor View 10 और हॉनर प्ले को लेटेस्ट अपडेट मिलने की खबर है। कहा जा रहा है कि अपडेट को ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा। बता दें कि जीपीयू टर्बो 2.0 वर्कलोड को ऑप्टिमाइज़ कर डिवाइस की परफॉर्मेंस को बूस्ट कर बैटरी खपत को कम करने में मदद करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Android Pie, EMUI 9, Honor, Huawei Mate 10, Mate 10 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »