HTC Wildfire E Star हुआ 16GB स्टोरेज, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 11:47 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Wildfire E Star के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Wildfire E Star में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है।

HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HTC

HTC ने अफ्रीका में HTC Wildfire E Star स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिपिकेशंस के साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।


HTC Wildfire E Star की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
HTC Wildfire E Star वर्तमान में सिर्फ अफ्रीका में पेश किया गया है। हालांकि, अभी तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


HTC Wildfire E Star के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Unisoc SC9832E प्रोसेसर के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Wildfire E Star में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Wildfire E Star के रियर में ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और ƒ/2.8 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.8 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 9.2 मिमी और वजन 200 ग्राम है। डिजाइन के मामले में इस स्मार्टफोन में थिक बैजेल्स के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। रियर में एचटीसी की ब्रांडिंग के साथ ऊपर दाईं ओर कैमरा यूनिट दी गई है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.