HTC U24 Pro पोस्टर हुआ लीक, कर्व्ड डिस्प्ले, 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 3 से होगा लैस!

HTC U23 Pro में 12GB RAM वेरिएंट होगा। इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2024 10:46 IST
ख़ास बातें
  • HTC U24 Pro में 6.8 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले हो सकती है।
  • HTC U24 Pro Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर बेस्ड होने की उम्मीद है।
  • HTC U24 Pro में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

HTC U24 Pro में 12GB रैम दी जाएगी।

Photo Credit: mobiltelefon

HTC ने हाल ही में टीजर जारी किया था कि वह 12 जून को HTC U24 और HTC UPro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। अब HTC U24 Pro का एक पोस्टर लीक हो गया है, जिससे डिजाइन भाषा का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको HTC U24 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HTC U24 Pro Design & Specifications


फोटो में देखने पर पता चलता है कि स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेंट्रल पंच-होल कैमरा है। तीन में से दो कैमरे एक पिल शेप साइज के मॉड्यूल के अंदर हैं और तीसरा अलग है। कैमरा मॉड्यूल के बाहर एक पिल शेप साइज का फ्लैश लगाया गया है। खास बात यह है कि कैमरा सिस्टम में HTC U23 Pro की तुलना में एक लेंस कम है, जिसे बीते साल मई में लॉन्च किया गया था। पिछले मॉडल में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर था, जिसे कंपनी ने हटा दिया होगा।

स्मार्टफोन की डिस्प्ले भी साइड पर कर्व्ड नजर आती है। हालांकि, यह एक तय एंगल से रिफ्लेक्शन के कारण हो सकता है। नीचे की हिस्सा ऊपर के हिस्से से थोड़ा चौड़ा हो सकता है। फोटो में एक राउंड मिडिल फ्रेम भी है जबकि पिछला मॉडल एक फ्लैट डिजाइन के साथ आता है। पिछली अफवाहों के आधार पर इसमें 6.8 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल है।

स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर बेस्ड होने की उम्मीद है, जो कि बीते साल के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 से अपग्रेड है। फोन पहले ही गीकबेंच पर नजर आ चुका है, जिसमें कंफर्म हुआ है कि इसमें 12GB RAM वेरिएंट होगा। इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।


Advertisement
HTC U23 Pro Specifications


HTC U23 Pro में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेंटर्ड पंच-होल कैमरा है। इसमें 4600mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यू23 प्रो 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है। ऐसे में U24 Pro में थोड़ी तेज वायर्ड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.