HTC U12 की तस्वीर लीक, फुलस्क्रीन डिस्प्ले होने का खुलासा

एचटीसी पिछले कुछ सालों से अपने स्मार्टफोन की बिक्री के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन कंपनी ने नए फ़ीचर वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का उत्पादन नहीं रोका है। अब आने वाले एचटीसी यू12 की एक नई तस्वीर लीक हुई है जिससे फोन में एक फुलस्क्रीन डिस्प्ले होने का पता चलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 11:28 IST
ख़ास बातें
  • लीक तस्वीर से फोन में फुलस्क्रीन डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है
  • कथित एचटीसी यू12 में बांयीं तरफ वॉल्यूम और लॉक बटन देखे जा सकते हैं
  • आने वाले हैंडसेट में हेडफोन जैक नहीं होने की उम्मीद है
एचटीसी पिछले कुछ सालों से अपने स्मार्टफोन की बिक्री के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन कंपनी ने नए फ़ीचर वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का उत्पादन नहीं रोका है। अब आने वाले एचटीसी यू12 की एक नई तस्वीर लीक हुई है जिससे फोन में एक फुलस्क्रीन डिस्प्ले होने का पता चलता है। और हाल ही में लॉन्च हुए दूसरे एचटीसी स्मार्टफोन की तरह, फोन में एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।

सजेस्टफोन द्वारा लीक की गई तस्वीर के मुताबिक, एचटीसी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू12 में एक फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगा और इसका आस्पेक्ट रेशियो संभवतः 18:9 होगा। इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि हैंडसेट में हाल ही में लॉन्च किया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। फोन में 4के डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक तस्वीर से खुलासा होता है कि फोन में एक सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा, आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह रियर पर दिया जाएगा। सजेस्टफोन का दावा है कि एचटीसी यू12 में आइरिस स्कैनर दिया जाएगा, इसलिए हो सकता है कि कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन में जगह ना दे।
Advertisement

लीक तस्वीर में डिवाइस के बांयीं तरफ़ वॉल्यूम और लॉक बटन देखा जा सकता है, जबकि चार्जिंग पोर्ट नीचे की तरफ़ है। दूसरे एचटीसी फोन की तरह ही 3.5 हेडफोन जैक नहीं है।

हाल ही में आईं कुछ ख़बरों में दावा किया गया था कि इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। बाज़ार में आजकल लॉन्च किए जा रहे सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन का यह एक जरूरी फ़ीचर बन गया है।
Advertisement

एचटीसी द्वारा 2018 में सीमित संख्या में फोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कंपनी का ध्यान वित्तीय हालातों को सुधारने के लिए अपने आरएंडडी व मार्केटिंग पर है। इसके अलावा, 2018 में कंपनी एचटीसी यू11+ का एक कमज़ोर और सस्ता वर्ज़न भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

एचटीसी यू11 लाइफ को पिछले महीने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हुआ है। इन अपडेट को ओटीएस (ओवर-द-एयर) द्वारा जारी किया गया है और इसी के साथ फोन में अहम ओरियो फ़ीचर जैसे नोटिफिकेशन डॉट, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, रीडिज़ाइन सेटिंग और ज़्यादा तेज बूट टाइम शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.