HTC U12 Life हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

एचटीसी यू12 लाइफ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एचटीसी सेंस पर चलता है। यह डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2018 18:18 IST
ख़ास बातें
  • HTC U12 Life में वर्टिकल पोज़ीशन वाला डुअल कैमरा सेटअप है
  • स्मार्टफोन में 3,600 एमएएच की बैटरी है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
आईएफए 2018 ट्रेड शो के मौके पर HTC ब्रांड ने अपने HTC U12 Life हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन डुअल-टेक्सचर्ड बैक के साथ आता है जो गूगल पिक्सल परिवार की याद दिलाता है। एचटीसी यू12 लाइफ को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस फोन को एशिया और मध्य एशिया में भी उतारा जाएगा। अहम खासियत में डिज़ाइन, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3600 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।
 

HTC U12 Life की कीमत

HTC U12 Life की कीमत 300 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 24,800 रुपये) है। इस कीमत में यह फोन यूरोप में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह एशिया और मध्य एशिया के देशों में भी उपलब्ध होगा। इन क्षेत्रों के लिए कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसे ट्वाइलाइट पर्पल और मूनलाइट ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

HTC U12 Life स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एचटीसी यू12 लाइफ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एचटीसी सेंस पर चलता है। यह डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

HTC U12 Life में वर्टिकल पोज़ीशन वाला डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। यह डुअल-एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ/2.0 अपर्चर दिए गए हैं। इसमें बोकेह मोड, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पनोरमा मोड और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस बीएसआई सेंसर है। यह ब्यूटी मोड, सेल्फी टाइमर, एचडीआर, फेस डिटेक्शन और वीडियो पिक जैसे फीचर के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 3,600 एमएएच की बैटरी है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती। यह पावर सेविंग मोड के साथ ज़रूर आता है जिससे ज़्यादा बैटरी लाइफ पाने में मदद मिलेगी। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.4x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटिक सेंसर, मोशन कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.