HTC U11 स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में होगा लॉन्च, इसमें है ख़ास एज फ़ीचर

एचटीसी ने हाल ही में भारत में अपनी वेबसाइट पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू11 स्मार्टफोन लिस्ट किया था। अब एचटीसी ने ऐलान किया है कि एचटीसी यू11 स्मार्टफोन भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 16 जून, शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2017 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ख़ास एज सेंस फ़ीचर है
  • एचटीसी यू11 को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • एचटीसी यू11 को मई में ताइवान में लॉन्च किया गया था
एचटीसी ने हाल ही में भारत में अपनी वेबसाइट पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू11 स्मार्टफोन लिस्ट किया था। अब एचटीसी ने ऐलान किया है कि HTC U11 स्मार्टफोन भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी यू11 स्मार्टफोन ताइवान में मई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 16 जून, शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। यह स्मार्टफोन एज सेंस फ़ीचर के साथ आता है जो स्मार्टफोन में आया पूरी तरह से एक नया फ़ीचर है। यह फोन अमेज़िंग सिल्वर, सैफ़ायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आइस व्हाइट, सोलर रेड कलर वेरिएंट में आता है।

एचटीसी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में यू11 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी गई है। HTC U11 का लॉन्च इवेंट शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे शुरू नई दिल्ली में शुरू होगा। यूरोप में HTC U11 फोन की कीमत 749 यूरो (करीब 53,000 रुपये) और अमेरिका में 749 डॉलर (करीब 48,000 रुपये) से शुरू होती है। उम्मीद है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

एचटीसी यू11 की ख़ासियत
एचटीसी यू11 की सबसे अहम ख़ासियत है लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, लिक्विड सर्फेस डिज़ाइन और मल्टीपल एआई असिस्टेंट। बात करें एचटीसी एज सेंस फ़ीचर की तो इससे कैमरा लॉन्च करने और टेक्स्ट भेजने जैसे कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैँ। इसके अलावा आप ईमेल खोलने और अपने पसंदीदा गेम या ऐप खोलने के लिए भी स्क्वीज़ जेस्चर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। जब यूज़र एडवांस्ड टच मोड एक्टिवेट करते हैं, तो आप 'शॉर्ट स्क्वीज़' के अलावा 'स्क्वीज़ और होल्ड' कर कई फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा दस्ताने पहने होने पर भी यह फ़ीचर डिवाइस के साथ काम करता है।
Advertisement

एचटीसी यू11 स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एचटीसी यू 11 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया कि, इस फोन में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। एचटीसी यू11 को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत आएगा। एचटीसी यू11 की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11 में 1.4 माइक्रोन पिक्सल, अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, डुअल-एलईडी फ्लैश, स्लो मोशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में फेस डिटेक्शन, प्रो मोड, 32 सेकेंड लॉंग एक्सपोज़र और रॉ फॉरमेट सपोर्ट, एचडीआर बूस्ट, पैनोरमा और हाइपरलैप्स जैसे कैमरा फ़ीचर हैं। इस सेल्फी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में लाइव मेक-एप, ऑटो सेल्फी, वॉयस सेल्फी, एचडीआर बूस्ट और सेल्फी पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं।

एचटीसी यू11 में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में एक्स्ट्रा पावर सेविंग मोड और क्विच चार्ज 3.0 सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी67 सर्टिफिकेट के साथ आता है। फोन दो एआई असिस्टेंट- गूगल असिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट करता है। फोन में ऑडियो क्वालिटी के लिए एचटीसी यूसोनिक ईयरबड के साथ एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन, एचटीसी बूमसाउंड हाई-फाई एडिशन, 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग, और हाई-रिज़ॉल्लयूशन ऑडियो है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • Bad
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.