HTC U11 Plus और HTC U11 Life के स्पेफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

ताइवानी कंपनी एचटीसी अपने यू ब्रांड के तहत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में दो हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। अब, लॉन्च से पहले HTC U11 Life और HTC U11 Plus की तस्वीरें और जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 14:57 IST
ताइवानी कंपनी एचटीसी अपने यू ब्रांड के तहत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में कम से कम एक हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। अब, लॉन्च से पहले  HTC U11 Life और HTC U11 Plus की तस्वीरें और जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है।

"HTC 2Q4D200" कोडनेम वाले एक स्मार्टफोन को चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर देखा गया था। इस लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में एक 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन  1440 x 2560 पिक्सल्स होगा। फोन में 3830 एमएएच बैटरी, 4 या 6 जीबी रैम व 64 या 128 जीबी स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इस लिस्टिंग से यह भी खुलासा होता है कि फोन का डाइमेंशन 153.99x75.99x9.2 मिलीमीटर होगा। बता दें कि इनमें से कई जानकारी पिछले लीक हुए एचटीसी यू11 प्लस के स्पेसिफिकेशन से मिलती है।
Advertisement

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखे फोन की तस्वीरों से पता चलता है कि आने वाले एचटीसी स्मार्टफोन में लगभग पतले बेज़ल (एचटीसी यू11 की  तरह) होंगे और नीचे की तरफ़ बेज़ल नहीं दिए जाएंगे। इससे पहले आईं ख़बरों में दावा किया गया था कि एचटीसी यू11 प्लस हैंडसेट में रियक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, एचटीसी यू11 प्लस में एक हेडफोन जैक नहीं होगा, बल्कि इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। फोन को सैफायर ब्लू और आइस व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

न्यूज़ आउटलेट WinFuture के मुताबिक, एचटीसी एक और स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ को अगले महीने की शुरुआत में होने वाले इवेंट में लॉन्च करेगी। इस बारे में पहले भी ख़बरें आ चुकी हैं। वेबसाइट के मुताबिक, एचटीसी यू11 लाइफ में एक 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ) और 2600 एमएएच बैटरी होगी। हैंडसेट में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0 और एज सेंस फ़ीचर भी होने की उम्मीद है। एचटीसी अपने एचटीसी यू11 लाइफ का एक एंड्रॉयड वन वेरिएंट भी पेश करेगी। इससे पहले भी इस तरह के दावे सामने आए थे। फोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। विनफ्यूचर का दावा है कि हैंडसेट की कीमत 400 डॉलर (करीब 30,500 रुपये) होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.