एचटीसी यू प्ले की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती

एचटीसी यू प्ले को अभी लॉन्च हुए तीन महीने का वक्त भी नहीं हुआ है और कंपनी ने इसकी कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी है। एचटीसी यू प्ले का सेफायर ब्लू वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 29,990 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 16:34 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 29,990 रुपये में बिक रहा है
  • 21 फरवरी को 39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था यह फोन
  • इसकी जानकारी एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल से भी दी गई है
एचटीसी यू प्ले को अभी लॉन्च हुए तीन महीने का वक्त भी नहीं हुआ है और कंपनी ने इसकी कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी है। एचटीसी यू प्ले का सेफायर ब्लू वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 29,990 रुपये में बिक रहा है। याद रहे कि एचटीसी यू प्ले को भारत में एचटीसी यू अल्ट्रा के साथ 21 फरवरी को 39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। कटौती आधिकारिक है और इसकी जानकारी एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल से भी दी गई है।

(पढ़ें: एचटीसी यू प्ले का रिव्यू)
Advertisement

याद दिला दें कि एचटीसी यू प्ले एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पीडीएएफ और एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रापिक्सल मोड, बीएसआई सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। भारत में इस हैंडसेट का डुअल सिम वेरिएंट बिकता है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

एचटीसी यू प्ले में भी 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी और यूएसबी 2.0 टाइप सी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 145 ग्राम है और डाइमेंशन 145.99x72.9x7.99 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning looks
  • Good set of cameras
  • Sharp and vivid display
  • Manageable size
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • Budget-level SoC
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.