एचटीसी के अगले स्मार्टफोन का टीज़र जारी, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2015 16:08 IST
एचटीसी ने अपने अगले स्मार्टफोन का टीज़र वीबो पर जारी कर दिया है। इसमें हैंडसेट के कैमरे के बारे में बताया गया है। दूसरी तरफ, नए एचटीसी हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुई हैं। ये तस्वीरें वन एक्स9 की बताई जा रही हैं।

मंगलवार को पोस्ट जारी करके ताइवान की इस कंपनी ने पुष्टि की कि उसके अगले स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस होगा। इसमें रॉ तस्वीरें खींचने की भी क्षमता होगी।

कंपनी ने अपने टीज़र पोस्ट में एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन का ज़िक्र किया है जो इस ओर इशारा किया है कि अगला स्मार्टफोन आईफोन जैसे दिखने वाले इस हैंडसेट का अपग्रेड होगा। संभवतः स्मार्टफोन एचटीसी वन एक्स9 है।

अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अब तक इस हैंडसेट के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि एचटीसी इस संबंध में जल्द जानकारी देगी।
Advertisement
 

दूसरी तरफ, एचटीसी के वन एक्स9 स्मार्टफोन के रेंडर इमेज सार्वजनिक हुए हैं। लीक हुई तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि एचटीसी वन एक्स9 का डिजाइन बहुत हद तक वन ए9 जैसा ही है। फ्रंट पैनल पर डुअल स्पीकर नज़र आ रहे हैं जो डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से में मौजूद हैं। रियर पैनल पर हैंडसेट के एक किनारे पर कैमरा नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि एचटीसी वन एक्स9 की इन संभावित तस्वीरों में कैपेसिटिव बटन भी नज़र आ रहे हैं जो हमें वन ए9 में नहीं देखने को मिले थे।
Advertisement

गौरतलब है कि एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में पिछले हफ्ते 29,990 रुपये में शुरू हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.