एचटीसी का दावा, ऐप्पल ने चुराया उसका डिज़ाइन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2015 12:08 IST
एचटीसी ने इस हफ्ते ही अपना स्मार्टफोन वन ए9 मार्केट में उतारा है। इस हैंडसेट को कई मीडिया रिपोर्ट में 'आईफोन जैसा दिखने वाला' स्मार्टफोन बताया गया। अब ताइवान की कंपनी ने अपना बचाव करते हुए दावा किया है कि एचटीसी ने नहीं, बल्कि ऐप्पल ने ही उसके डिज़ाइन नकल की है। एचटीसी नॉर्थ-एशिया के प्रेसिडेंट जैक टॉन्ग ने दावा किया है कि एचटीसी पहली कंपनी थी जिसने मेटल बॉडी वाला फोन डेवलप किया और इसमें एंटेना बैंड रियर पैनल पर बने थे। ऐप्पल ने बाद में इस डिज़ाइन की नकल उतार ली।

वह एचटीसी के वन सीरीज के पहले हैंडसेट वन या वन एम7 की बात कर रहे थे जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। इसमें एंटेना का डिज़ाइन पिछले हिस्से में है। एचटीसी नॉर्थ-एशिया के प्रेसिडेंट ने कहा, "ए9 हमारा अब तक का सबसे पतला और हल्का मेटल बॉडी वाला फोन है। डिज़ाइन में बदलाव समय के साथ आया है। हम किसी की नकल नहीं कर रहे" उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी अपने हैंडसेट के डिज़ाइन पर लगातार काम कर रही है।
Advertisement

गौरतलब है कि एचटीसी वन ए9 का लेटेस्ट हैंडसेट पहला डिवाइस नहीं है जिसपर आईफोन के डिज़ाइन की नकल का आरोप लगा है। कई और कंपनियों पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। सैमसंग और ऐप्पल की कानूनी लड़ाई को कौन भूल सकता है। वैसे, यह कह पाना बेहद ही मुश्किल है कि किसने किसके डिज़ाइन की नकल की। लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।
आपको बता दें कि एचटीसी वन ए9 दिखने में कुछ हद तक आईफोन 6 जैसा है। ऐप्पल के फ्लैगशिप डिवाइस की तरह फिज़िकल बटन को स्क्रीन के नीचे दिया गया है। कंपनी द्वारा हाल मे लॉन्च किए गए डिवाइस में यह डिज़ाइन नहीं देखने को मिला है। एचटीसी वन ए9 फोन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी और इसके अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.