एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 7 सितंबर 2015 12:30 IST
एचटीसी ने अपने डिज़ायर सीरीज का नया स्मार्टफोन एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी शिपिंग सिंतबर महीने से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल इस डुअल-सिम हैंडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम।
Advertisement

(देखें: एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम बनाम एचटीसी डिज़ायर 820जी+ डुअल सिम)
16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम स्मार्टफोन की स्टोरोज को माइक्रोएसडी कार्ड (2टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई फीचर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम में 2800एमएएच की बैटरी है जो 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे का टॉक टाइम और 485 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 157.9x77.84x7.87मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।

हाल ही में लॉन्च हुए अन्य एचटीसी स्मार्टफोन की तरह डिज़ायर 728 डुअल सिम में भी एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। साथ में डॉल्बी आडियो भी दिया गया है।
Advertisement

हाल के दिनों में एचटीसी की कोशिश मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में नए-नए प्रोडक्ट उतारने की रही है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.