एचटीसी डिजायर 530 स्मार्टफोन की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 16:24 IST
बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में डिजायर सीरीज में एचटीसी ने डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 नए स्मार्टफोन लॉन्च किये। ताइवान की इस कंपनी ने अपने ग्लोबल वेरिएंट वन एक्स9 स्मार्टफोन का खुलासा भी किया, जिसे कंपनी ने इससे पहले सिर्फ चीन में लॉन्च किया था। हम ट्रेड शो में एचटीसी डिजायर 530 स्मार्टफोन की पहली झलक से रू-ब-रू हुए, आप भी वीडियो में देखें पहली नजर में कैसा दिखता है यह फोन।

डिजायर सीरीज के इन तीनों स्मार्टफोन की सबसे खास बात 'माइक्रो स्प्लैश' के साथ इनके रंगीन पॉलीकार्बोनेट रियर पैनल हैं।


एचटीसी डिजायर 530 इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे सस्ता होगा। इसका स्क्रीन 5.5 इंच का है। सिंगल सिम डिजायर 530 में 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1.5 जीबी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी  हा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बड़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन)

ये तीनों डिजायर स्मार्टफोन रिटेलर और एचटीसीडॉटकॉम के जरिये मिलेंगे। एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे।
Advertisement

इइस बीच कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी वन10 की टीजर तस्वीर जारी की है। टीजर तस्वीर पर स्मार्टफोन के किनारे पर तिरछे होने के साथ हैशटैग #powerof10 ही लिखा है। तस्वीर को देखने और 'वन एम' से पता चलता है कि स्मार्टफोन में मेटल बॉडी होगी। अभी तक एचटीसी के वन एम10 हैंडसेट की रिलीज डेट के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.