HTC Desire 20+ लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

HTC Desire 20+ की कीमत TWD 8,490 (करीब 21,700 रुपये) है। इसका एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। फोन का डॉन ऑरेंज और ट्वाइलाइट ब्लैक वेरिएंट होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 19:24 IST
ख़ास बातें
  • HTC Desire 20+ में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • डुअल-सिम एचटीसी डिज़ायर 20+ एंड्रॉयड 10 पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं इस फोन में
HTC Desire 20+ को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इससे पहले जून महीने में HTC Desire 20 Pro को लॉन्च किया था। अभी तक HTC Desire 20 से पर्दा नहीं उठा है। एचटीसी डिज़ायर 20+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप, नॉच्ड सेल्फी कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन का एक मात्र वेरिएंट है। एचटीसी डिज़ायर 20+ में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिेंट स्कैनर भी है।
 

HTC Desire 20+ price

एचटीसी डिज़ायर 20+ की कीमत TWD 8,490 (करीब 21,700 रुपये) है। इसका एक मात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। फोन का डॉन ऑरेंज और ट्वाइलाइट ब्लैक वेरिएंट होगा। HTC ने फिलहाल इस फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

HTC Desire 20+ specifications

डुअल-सिम एचटीसी डिज़ायर 20+ एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

HTC Desire 20+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ /1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। एचटीसी डिज़ायर 20+ में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एचटीसी डिज़ायर 20+ के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह QC4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, डायनमिक ग्रेविटी सेंसर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। एचटीसी डिज़ायर 20+ का डाइमेंशन 164.9x75.7x9 मिलीमीटर है और वज़न 203 ग्राम।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.