एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो, पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 और अन्य स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 17:28 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने डिज़ायर प्रो 10 स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया
  • इंटेक्स ने 3,333 रुपये में 4जी वीओएलटीई फोन लॉन्च किया
  • पैनासोनिक ने एलुगा मार्क 2 इस हफ्ते लॉन्च किया
एक बार फिर हम हाज़िर हैं इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट के साथ। किन स्मार्टफोन ने बाजार में की एंट्री और कौन सा सस्ता फोन बाजार में हलचल मचाने को है तैयार? एचटीसी ने इस हफ्ते भारत में अपना डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। एचटीसी 10 ईवो और एचटीसी डिज़ायर 650 ने भी रखा है बाजार में कदम। जानें ओप्पो एफ1एस के अपग्रेडेड वेरिएंट में क्या कुछ है नया? आज हम आपको बताएंगे इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी बड़े स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो
एचटीसी ने भारत में अपना नया डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट में यह स्मार्टफोन पेश किया।  इस स्मार्टफोन की कीमत 26, 490 रुपये है। यह फोन से 15 दिसंबर से उपलब्ध होगा।
 

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। सैमसंग डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। डिज़ायर 10 प्रो में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो लेज़र ऑटोफोकस, एक बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड से लैस है। इसके अलावा बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

एचटीसी 10 ईवो
एचटीसी ने गुरुवार को डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। एचटीसी 10 ईवो इसी महीने अमेरिका में लॉन्च हुए एचटीसी बोल्ट को ग्लोबल वेरिएंट है। कंपनी ने कहा कि एचटीसी 10 ईवो को दिसंबर महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Advertisement
 

एचटीसी 10 ईवो में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। और यह एचटीसी की बूमसाउंट एडेप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 430 जीपीयू दिया है। फोन में 3 जीबी रैम है। यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। एचटीसी10 ईवो की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ आता है। स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी 10 ईवो में 3200 एमएएच की बैटरी है।

एचटीसी डिज़ायर 650
Advertisement
एचटीसी ने अपने घरेलू बाजार में डिज़ायर सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एचटीसी डिज़ायर 650 स्मार्टफोन को कंपनी की ताइवान की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 5,490 ताइवानी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) होगी और यह दिसंबर की शुरुआत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

एचटीसी डिज़ायर 650 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन दी गई है। इस फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है लेकिन कंपनी ने अभी चिपसेट की पूरी जानकारी नहीं दी है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 2200 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

पैनासोनिक एलुगा मार्क 2
पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन एलुगा मार्क 2 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 की कीमत 10,499 रुपये है। एलुगा मार्क 2 फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 नवंबर से गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा।
 

मेटल बॉडी से बना पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 में 5.5 इंच एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है। जो 2.5डी कर्व्ड आसही ड्रैगनट्रैल ग्लास से लैस है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। एलुगा मार्क 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है।

ओप्पो एफ1एस- अपग्रेडेड वेरिएंट
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 एस का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया है। ओप्पो एफ1एस का अपग्रेडेड वेरिएंट 18,990 रुपये में नवंबर महीने के अंत से देशभर के अधिकतर रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह वेरिएंट दिसंबर महीने से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर भी मिलेगा। नए वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यह ग्रे कलर में भी बिकेगा। नया वेरिएंट तीन स्लॉट वाले कार्ड ट्रे के साथ आएगा, यानी यूज़र दो नैनो सिम कार्ड के साथ एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
 

ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा ही इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है। यह एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 से लैस है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है।

इंटेक्स एक्वा ई4
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्वा ई4 लॉन्च कर दिया। इंटेक्स एक्वा ई4 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ पर 3,333 रुपये में उपलब्ध है।
 

इंटेक्स एक्वा ई4 मे 4 इंच (480x800 पिक्सल ) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 233 पीपीआई है।  इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो एक्वा ई4 में एलईडी फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर व सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.