एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन 15,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 17:48 IST
एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट की कीमत 15,990 रुपये है। यह 30 सितंबर से अमेज़न इंडिया और एचटीसी ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। याद रहे कि एचटीसी ने 20 सितंबर को अपनी डिज़ायार 10 सीरीज से पर्दा उठाया था। कंपनी ने इस दौरान एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल और एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो को लॉन्च किया था। डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के डुअल सिम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है।

एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मौजूद है। गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन से लैस इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। ओएस के ऊपर एचटीसी सेंस यूआई का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement
 

अब बात कैमरा सेटअप की। एचटीसी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। एफ/ 2.2 अपर्चर वाला यह कैमरा एचडीआर मोड, पनोरमा मोड और कई अन्य फ़ीचर से लैस है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 2.8 है और सेल्फी कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। 2700 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि 3जी नेटवर्क पर यह 24 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। वहीं, स्टैंडबाय टाइम 28 दिनों का है। हैंडसेट की बैटरी फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 156.9 x 76.9 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.